गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
शिक्षा

बढ़ते शीतलहर को देखते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर ने विद्यालयों को किया बंद

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार जिले में बढ़ते ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार पटना के ज्ञापांक 06/वि० 09-68/2022/1997 दिनांक 23 दिसंबर 2022 द्वारा निर्गत प्राप्त पत्र के आलोक में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवस्थित सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य/वर्ग संचालन दिनांक 30 दिसंबर 2022 से दिनांक 31 दिसंबर 2022 तक स्थगित किया गया है. विद्यालय में निबंधन/उपयोगिता प्रमाण पत्र का संधारण/समग्र अनुदान राशि के व्यय एवं कार्य तथा अन्यान्य कार्य के निष्पादन हेतु सभी शिक्षक/शिक्षकेतर कर्मी/विद्यालय प्रधान उक्त अवधि में विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्यालय कार्य का निष्पादन करेंगे.