ग्राउंड रिपोर्ट

यात्री सुरक्षा के तहत बक्सर आरपीएफ की टीम ने गस्त के दौरान एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: बीते मंगलवार को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल प्रकाश कुमार पंडा के आदेशानुसार ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बक्सर निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल दीपक कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार सिंह व प्रधान आरक्षी अजय कुमार सिंह व प्रधान आरक्षी शिवानंद उपाध्याय की टीम के द्वारा गस्ति की जा रही थी. इसी दौरान बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर स्थित सामान्य श्रेणी के वेटिंग हाल में संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया. पूछ ताछ किया जाने लगा तो सही जवाब नही दे पाया तो उसकी तलाशी शुरू की गई तो उसके द्वारा पहने गए पैंट के पैकेट से 02 अदद चोरी का मोबाइल बरामद हुआ.

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने एक मोबाइल प्लेटफॉर्म पे चार्जिंग में लगाया गया था और वही दूसरा मोबाइल मगध में यात्रा कर रहे यात्री से चोरी किया हैं. जिसकी पहचान चंदन कुमार गोंड पता वार्ड नंबर 10 नया भोजपुर के रूप में की गई . अग्रिम करवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया.

Comment here