शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
ताज़ा
पाइपलाइन एलपीजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत जुए के अड्डे पर हुई छापेमारी, कैश व मोबाइल बरामद वासुदेवा में फर्नीचर के बहाने चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड सुलझाया, एक गिरफ्तार डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत
राजनीति

बक्सर में राजद का 5 सूत्री धरना

द जनमित्र | शशि

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने गरीबों और मजलूमों की आवाज बुलंद करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया। पूरे बिहार के हर जिला मुख्यालय पर 5 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। बक्सर में यह धरना अंबेडकर चौक के पास हुआ, जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के सामने अपनी मांगें जोर-शोर से रखीं।
धरने की 5 सूत्री मांगें:
  1. हर भूमिहीन परिवार को 5 डिसमिल जमीन दी जाए।
  2. हर घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराई जाए।
  3. विकलांग, वृद्धा और विधवा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये महीना किया जाए।
  4. मां-बहनों को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।
  5. गरीबों, नौजवानों और बेरोजगारों के हक की लड़ाई को मजबूत किया जाए। 
इस मौके पर बक्सर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, “ये मांगें गरीबों के दिल की आवाज हैं। जब तक ये पूरी नहीं होंगी, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। ये मांगें बिहार के भविष्य, हमारे आइकन और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की हैं। अगर बिहार सरकार ने इन्हें पूरा नहीं किया, तो महागठबंधन की सरकार बनते ही हम हर वादा पूरा करेंगे।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “सरकार के पास बेकार की चीजों पर खर्च करने को पैसा है, मगर विकलांगों, वृद्धाओं और विधवाओं के लिए कुछ नहीं।”
प्रदेश महासचिव निर्मल कुमार कुशवाहा ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “देश में आज अराजकता का आलम है। कोई विभाग ठीक से काम नहीं कर रहा। ये साफ है कि 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बने बिना कुछ नहीं बदलने वाला। इसलिए आप सब मिलकर बिहार में तेजस्वी की सरकार बनाएं।”
इस धरने का आयोजन झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार भारती और जिला अध्यक्ष भीम पासवान की देखरेख में हुआ। अध्यक्षता संतोष भारती ने की। कार्यक्रम में बक्सर जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, निर्मल कुमार कुशवाहा, श्वेता पाठक, गणपति मंडल, बबलू यादव, इफ्तार अहमद, धर्मराज सिंह, उमेश कुमार सिंह, ददन पासवान, पूजा कुमारी, बुचकालो देवी, सियाराम राय, सुधीर गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष भारत सिंह, उमाशंकर सिंह, रामाशंकर कुशवाहा, सुरेश यादव, आफताब आलम, राजू यादव, धर्मराज चौहान, रामेश्वर तुरहा, ओमप्रकाश मली, लालजी राम, सबीर शाह, जवाहर पासवान, ललन कुशवाहा, मनीषा मौर्य, कृष्णा बहादुर, मनोज ठाकुर और बसंती देवी जैसे तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।