बिहार फस्ट बिहारी फस्ट संकल्प यात्रा के पांचवें चरण में लोजपा रामबिलास के नेताओ ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ किया सम्मेलन. कहा 2024 में मीट जाएगी इंडिया गठबन्धन का नामोनिशान. 2020 में चिराग पासवान डूबा चुके है नीतीश कुमार की लुटिया.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने पूरे दमखम के साथ मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुट गए हैं. बक्सर के नगर भवन में जैसे ही भाकपा माले के नेताओ ने सबसे पहले जैसे ही चुनाव का शंखनाद किया. उसके बाद अन्य दल की नेताओ की बेचैनी बढ़ गई. भाजपा, जदयू, कांग्रेस, बसपा के बाद अब लोजपा रामविलास के नेताओं ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा के पांचवें चरण में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन किया. इस दौरान बिहार के सभी 40 सीटो पर एनडीए के उम्मीदवारों को जीत दिलाने का संकल्प लिया. इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि, चिराग पासवान 2020 में ही नीतीश कुमार का लुटिया डुबो चुके है. बिहार के लोगो से मिल रहे अपार जन समर्थन से 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबन्धन के नेताओ के टेन्ट और समियाना उखड़ जाएगा.
क्या कहते है लोजपा प्रदेश अध्यक्ष
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा में पहुंचे लाजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया की, बिहार फस्ट बिहारी फस्ट संकल्प यात्रा के पांचवे चरण में बिहार के 28 वे जिला में हमलोग चिराग पासवान के सन्देश को लेकर बक्सर आये हुए है. जिसका मुख्य मकसद है बिहार को देश में फस्ट बनाने के साथ ही, इस प्रदेश से बेरोजगारी दूर भगाना, शिक्षा का समुचित व्यवस्था करना, अपराध राज से इस बिहार को मुक्त कराना, किसानों को खेतों तक सुविधा पहुँचाकर कैसे हमलोग पार्टी को एक तरफा विजय दिलाए, इस सोच के साथ हम इस यात्रा पर है.
चिराग मॉडल से 2020 में ही हो चुका है जदयू का सफाया
वही उन्होंने कहा कि, चिराग मॉडल से 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ही जदयू का सफाया हो गया है. और जदयू के नेता वेंटिलेटर पर अपना अंतिम सांस गिन रहे हैं. जिस नौकरी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पीठ थपथपा रहे हैं. सच्चाई यही है कि केवल कागजों पर नौकरी मिल रहा है. और 1 लाख 20 हजार के जगह 20 से 25 हजार लोगों को जॉइनिंग लेटर देकर जबरदस्ती अपना पीठ थपथपा रहे है. आज बिहार में शिक्षा का स्तर इतना गिर गया है कि, बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक बिहार का मुख्यमंत्री के नाम तक नहीं बता पा रहे हैं. इससे ज्यादा दुर्भाग्य इस बिहार के लिए क्या होगा.
नितीश कुमार के हाथ से खिसक चुका है जनाधार
वही लोजपा रामबिलास संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय ने बताया कि, नितीश कुमार का जनाधार पूरी तरह से खिसक चुका है और वह बेचैनी में कुछ भी बोल रहे है, और उनका दर्द छलक रहा है. आगामी चुनाव में एनडीए गठबन्धन तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी.
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. सभी राजनीतिक पार्टी के नेता पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारी में लगे हुए है.

Comment here