ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, जाने क्या है कारण

Spread the love

भाजपा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ नही थम रहा है कार्यकर्ताओं का आक्रोश.
बक्सर के बाद अब जिले के डुमराँव अनुमण्डल में सांसद के खिलाफ सड़क पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता. अश्विनी कुमार चौबे मुर्दाबाद के लगाए नारे, मंत्री का फूंका पुतला.
शीर्ष नेतृत्व को किया आगाह 2024 में पार्टी ने यदि अश्विनी कुमार चौबे को दिया टिकट तो बक्सर में कार्यकर्ता बजा देंगे ईट से ईंट.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः बिहार के बक्सर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी के सैकड़ो सक्रिय कार्यकर्ताओ ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शीर्ष नेतृत्व को भी आगाह कर दिया है कि अगले चुनाव में पार्टी ने यदि सांसद को बक्सर से उम्मीदवार बनाया तो कार्यकर्ता ही उनकी जमानत ज़ब्त कर यहां से भागलपुर भेज देंगे.

मंत्री का किया पुतला दहन

2014 से अब तक बक्सर लोकसभा सीट से सांसद रहे अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ कार्यकर्ताओ का आक्रोश का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 25 मई को जिला कार्य समिति की बैठक में मंत्री के सामने ही खड़ा होकर कार्यकर्ता अश्विनी कुमार चौबे मुर्दाबाद के नारे लगाते है जिसके बाद मंत्री के गुर्गों ने कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. बन्द कमरे के बाद अब बक्सर एवं डुमराँव में सड़कों पर उतरकर कार्यकर्ता सांसद का पुतला दहन कर रहे है और मुर्दाबाद का नारे लगा रहे है.


विरोध करने वाले कार्यकर्ताओ की है लंबी लिस्ट

अपने ही पार्टी के सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले वरीय नेताओ से लेकर कार्यकर्ताओ की लंबी लिस्ट देखकर मंत्री भी घबड़ाये हुए यही कारण है कि 25 मई को उन्होंने मंच से खुलेआम कार्यकर्ताओ को चेतावनी दे डाली थी कि न तो राजनीति में हम किसी को आंख दिखाते है और न ही कोई हमे आंख दिखाए. उन्होंने मंच से कहा कि मैं टिकट के लिए कभी हाथ नही पसारा हूँ जब चुनाव लड़ने आया था तब भी मेरे अपने मेरा विरोध कर रहे थे और आज भी कर रहे है.

क्या कहते है कार्यकर्ता

अपने ही पार्टी के सांसद के खिलाफ सड़क पर उतर कर पुतला दहन करने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला स्तर पर भी संगठन में हस्तक्षेप कर सांसद ने राजद के लोगों को जिला अध्यक्ष तो सीपीआईएमएल के कार्यकर्ताओं को बीजेपी का मंडल अध्यक्ष बनवा दिया है और अपने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भागीरथी में रातों-रात फेंकवा देने का धमकी दे रहे है. सक्रिय कार्यकर्ताओं की पिटाई करवाया जा रहा है. शीर्ष नेतृत्व से यह मांग है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अश्विनी कुमार चौबे को बक्सर से टिकट नहीं दे. अगर पार्टी ने उन्हें बक्सर लोकसभा सीट से मैदान में उतार दिया तो कार्यकर्ता ईट से ईट बजा देंगे.


गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष माधुरी कुंवर, दुर्गावती चतुर्वेदी समेत आधा दर्जन पूर्व जिला अध्यक्षों के साथ सैकड़ों पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई गम्भीर आरोप लगाया है.

Comment here