राजनीति

नरेंद्र मोदी तो दूर भाजपा का एक कार्यकर्ता भी दे सकता है नीतीश कुमार को चुनौती- मंगल पांडे

Spread the love

बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया भटका हुआ नेता. कहा राजनीतिक और प्रशासनिक जिम्मेवारियों से सन्यास लेकर आराम करें सीएम जन भावनाओं का यही है मांग.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के नेता मंगल पांडेय, ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि, इससे ज्यादा दुखद क्या होगा कि जदयू के नेताओ के लाख प्रयास के बाद भी कांग्रेस ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक तक नही बनाया. जबकि कई क्षेत्रीय दल के नेता संयोजक बने हुए है. अब बिहार के मुख्यमंत्री प्रदेश की राजनीति में अप्रसांगिक हो गए है. यही कारण है कि इन्हें क्षेत्रीय दलों का भी संयोजक नही बनाया गया. बिहार के 13 करोड़ जन भावनाओ के जनमत को ध्यान में रखते हुए, इन्हें राजनीतिक और सचिव की जिम्मेवारियों से मुक्त हो जाना चाहिए.

बीजेपी के छोटे कार्यकर्ताओ को भी नीतीश कुमार नही दे सकते चनौती.

एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुँचे बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, कुछ लोग गलत फहमी में जी रहे है कि, नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगे. नरेंद्र मोदी तो दूर भाजपा के एक छोटे कार्यकर्ता को भी चुनौती देने की हैसियत नीतीश कुमार को नही है. नरेंद्र मोदी तो एक आंधी है और नीतीश कुमार भटके हुए गठबंधन के भटका हुआ नेता.

गौरतलब है की हाल ही में मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, राजस्थान, विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओ को मिली जीत के बाद भाजपा नेताओं की जोश हाई है. यही कारण है कि भाजपा नेता इंडिया गठबंधन एवं नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर है. और नीतीश कुमार को भटका हुआ गठबंधन के भटका हुआ नेता बता रहे है.

Comment here