बक्सर पहुँचे बीजेपी के फायर ब्राण्ड नेता सह केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह. बिहार सरकार पर बोला जोरदार हमला कहा बिहार बन रहा है आतंकवादियों और उग्रवादियों के लिए नर्सरी. सबके चेहरे होंगे बेनकाब, अमित शाह ठोक कर देंगे जवाब.
द जनमित्र : सरिता कुमारी
बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता सह केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा नेता संतोष रंजन के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे. जहां बिहार की बिगड़ती विधि व्यवस्था पर उन्होंने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार हमला बोला है. भाजपा नेता ने कहा कि जब नीतीश कुमार के राज में सिम्मी के आतंकवादी पटना में अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. और जब लालू प्रसाद यादव का राज होता है, तो मुसलमान उछलते हैं और पाकिस्तान बल्ले बल्ले करता है. लेकिन भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सबके चेहरे को बेनकाब करेंगे. और सभी विपक्ष के नेताओं को ठोक कर जवाब देंगे.
बिहार में हो रहा है प्रत्येक दिन खूनी खेल
अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बक्सर पहुंचते ही बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा की, बिहार में अपराधी खूनी खेल-खेल रहे हैं. पढ़ने जा रही छात्रा को गोली मारी जा रही है, तो कोर्ट परिसर में भी अब लोग सुरक्षित नहीं है. प्रत्येक दिन 8 से 10 हत्या कर अपराधी आराम से निकल जाते हैं. और सरकार सुशासन के दम्भ भर रही है.
विपक्ष में घुसा है जीना का जिन
वहीं उन्होंने कहां की, कांग्रेस, जदयू, राजद और ओवैसी समेत तमाम विपक्षी दल के नेताओ के अंदर जिन्ना का जीन प्रवेश कर गया है. यही कारण है कि आतंकवादियो और उग्रवादियों को भी हिंदू मुसलमान के नजर से देखते हैं. जब दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ था तो उस समय विपक्ष के नेता हाय तौबा मचा रहे थे. लेकिन उस आंदोलन में शामिल जो लोग थे उनका संबंध किस देश से था और उनका टूल किट कहां था. जब चेहरा बेनकाब होने लगा तो विपक्ष के नेताओं की बोलती बंद हो गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भागने वालों में से नहीं है. एक चेहरे बेनकाब होंगे और आतंकवादी और उग्रवादियों के पीछे खड़े सभी लोगों को अपना अंजाम भुगतना होगा. अमित शाह भागने वालों में से नहीं ठोक कर जवाब देने वालों में से हैं
गौरतलब है कि बिहार की बिगड़ती विधि व्यवस्था का जिम्मेवार केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार को बताते हुए कहा कि, लालू और नीतीश के राज में केवल आतंकवादी और उग्रवादी ही बिहार में तैयार हो रहे है.

Comment here