ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर बोला जोरदार हमला

Spread the love

चौसा में निर्माणाधीन पवार प्लांट के गेट पर धरने पर बैठे प्रभावित किसानों के समर्थन करने पहुँचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री. राजद विधायक ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा बिहार में 18 साल से एक ही दूल्हा कर रहा है राज, हमलोग है डोली ढोने वाले कहार. हमने भी 45 दिनों तक ढोई थी मुख्यमंत्री की डोली”.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: राजद के फायर ब्रांड नेता, बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने ही गठबन्धन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, बिहार में हमारी सरकार नहीं है, नीतीश कुमार की सरकार है. अजीब बात है कि, पिछले 18 सालों से बिहार में दूल्हे की डोली ढोने वाले कहार तो बदल रहे हैं, लेकिन दूल्हा नहीं बदल रहा है. 45 दिनों तक मैं भी मंत्री परिषद में शामिल होकर दूल्हे की डोली ढोया था. लेकिन जब हमे ऐसा लगा कि अब हम डोली नहीं ढो पाएंगे तो हमने उससे मुक्ति पा ली. किसानों का मांग जायज है और केंद्र की सरकार को भी झुकना पड़ा था, तो बिहार की सरकार क्या है.

जातीय जनगणना पर बेवजह हो रहा है विवाद

वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना जरूरी था. लेकिन जिस तरह से जातियों की संख्या कम और ज्यादा को लेकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं वह गलत है. जातीय जनगणना का मकसद वह है ही नहीं की कौन ज्यादा है और कौन-कम है. इसका मकसद साफ है, समाज में पिछड़े हुए लोगों का कैसे उत्थान हो इसके लिए जनगणना हुआ है.

गौरतलब है कि निर्माणाधीन पावर प्लांट के गेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं जिससे पवार प्लांट का काम बंद हो गया है. न तो वर्कर डर से अंदर जा रहे है और न ही काम हो रहा है.

Comment here