कांग्रेस का आज बक्सर में होगा परिवर्तन संकल्प रेलों, बैनर पोस्टर से पटा पूरा शहर, नगर भवन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आज करेंगे चुनावी शंखनाद, आरा में रैली फ्लॉप होने के बाद बक्सर में कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: 2024 के लोकसभा चुनाव में भले ही 7 महीने की देरी है. लेकिन अभी से ही तमाम राजनीतिक पार्टी के नेता चुनाव शंखनाद करना शुरू कर दिए हैं. बिहार के 40 लोकसभा सीट में से बक्सर लोकसभा सीट, सभी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है. राजनीतिक पंडितों की माने तो इसी बक्सर से उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली की कुर्सी तक पहुंचने के लिए मार्ग प्रशस्त होते है. जिसके कारण सभी राजनीतिक पार्टी के नेता इस बक्सर लोकसभा सीट को हर हाल में जीतना चाहते हैं. यही कारण है कि सभी के लिए यह सीट हॉट सीट बना हुआ है.
बक्सर में खूब हो रहा है शक्ति प्रदर्शन
बक्सर लोकसभा सीट को जीतने के लिए राजनीतिक दल के नेता खूब शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन के सहयोगी भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्चार्य ने जैसे ही शहर के नगर भवन में कार्यकर्ता महासम्मेलन कर बक्सर लोकसभा क्षेत्र को लाल झंडे का गढ़ बताया. इंडिया गठबंधन के सहयोगी से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओं की बेचैनी बढ़ गई. इसके बाद इंडिया गठबंधन के सहयोग जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद, राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बहुजन समाज पार्टी के नेता अनिल सिंह उर्फ़ अनिल बिल्डर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और अश्विनी कुमार चौबे, जदयू नेता बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, समेत कई राजनीतिक दल के नेता अब तक शक्ति प्रदर्शन कर चुके है और आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की परिवर्तन संकल्प रैली पर सबकी निगाहें टिकी हुई है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की एक महीने में दूसरा दौरा
2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही 9 साल तक सत्ता से दूर रहे रास्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता सता में वापसी के लिए बेचैन है. आजादी से लेकर अब तक देश पर सबसे अधिक दिनों तक राज करने वाली कांग्रेस आज क्षेत्रीय दलों के आगे नतमस्तक है, और इनके नेता राहुल गांधी कभी भारत यात्रा कर रहे है, तो कभी किसानो के साथ खेतो में रोपनी, तो कभी रेलवे स्टेशन पर कुली की तरह सर पर बोझ उठाकर खोई हुई जनाधार को पाने के लिए फोटो के माध्यम से खुद को भी एक सामान्य व्यक्ति बताने में लगे हुए है.
भोजपुर में फ्लॉफ हुआ रैली तो बक्सर में झोंकी ताकत
भोजपुर में हुए कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प रैली फ्लॉफ होने के बाद, कांग्रेस नेताओं की माथे की लकीरें मोटी हो गई है. बक्सर में आज होने वाले कांग्रेस की इस रैली को सफल बनाने के लिए जिले को दोनों कांग्रेस विधायकों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. नगर परिषद क्षेत्र से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाके तक के लोगो को इस रैली में आने के लिए निमंत्रण और संसाधन दोनों उपलब्ध कराया है.
कांग्रेस विधायक का दावा आज होगी अद्भुत रैली
परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने में जुटे राजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि, आज शहर के नगर भवन में होने वाला परिवर्तन संकल्प रैली अद्भुत होगा. ना तो इससे पहले कभी ऐसा रैली बक्सर में हुआ होगा और ना ही कभी ऐसा रैली होगा.
गौरतलब है कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इनकार करने के बाद, कांग्रेस नेताओं और जदयू के बीच तलवारे खींच गई है. कांग्रेस के नेता अपने इस संकल्प रैली का सफल आयोजन कर अपने सहयोगियों को अपनी ताकत से अवगत कराना चाहते है. देखने वाली बात यह होगी कि उसमें उनको कितनी सफलता मिलती है.

Comment here