पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता निरंजन सिंह ने बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के साथ ही राजद लोकसभा प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर लगाया गम्भीर आरोप, कहा 100 करोड़ की सम्पति का ब्यौरा चुनावी हलफनामा में नही दिए है सुधाकर सिंह. साक्ष्य देने के बाद भी डीएम ने नामांकन को नही किया रद्द .
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बक्सर लोकसभा प्रत्याशी ददन पहलवान उर्फ ददन यादव, के चुनावी कार्यालय में पहुँचे. पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता निरंजन सिंह ने बक्सर जिलाधिकारी के साथ ही राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए
कहा कि चुनाव के दौरान जो कमजोर प्रत्याशी रहते है बिना गलतीं के भी छोटे छोटे क्लेम लगाकर उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया जाता है. लेकिन राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने चुनावी हलफनामा में सम्पति का जो ब्यौरा दिया है वह मात्र 1 करोड़ 73 लाख की है. जबकि 100 करोड़ की सम्पति का ब्यौरा उन्होंने छुपाया है. जिसका दस्तावेज जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सुपुर्द करने के बाद भी उन्होंने सुधाकर सिंह का नॉमिनेशन रद्द करने के बजाए उसे बचाने में लगे है. जो अपराध की श्रेणी में आता है. इनके नॉमिनेशन को रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर करूँगा.

क्या कहते है हाईकोर्ट के अधिवक्ता
बुधवार की देर शाम बक्सर लोकसभा के प्रत्याशी ददन पहलवान उर्फ ददन यादव के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता निरंजन सिंह ने बताया कि राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अपने चुनावी हलफनामा में 100 करोड़ की सम्पति की जानकारी छुपाया है. जो अपराध की श्रेणी में आता है.जिलाधिकारी को इससे सम्बंधित तमाम दस्तावेज उपलब्ध कराया गया. उसके बाद भी राजद प्रत्याशी की नॉमिनेशन रद्द करने के बजाए जिलाधिकारी उसे बचाने में लगे है. यदि उसका नॉमिनेशन रद्द नही होता है तो पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर नॉमिनेशन रद्द करने का अपील करेंगे. क्योकि जिस तरह से जिलाधिकारी बचाव करने में लगे हुए है.उससे साफ हो जाता है कि राजद नेताओ का उन्हें संरक्षण प्राप्त है.

ददन पहलवान ने कहा सुधाकर सिंह का नॉमिनेशन हो रद्द
राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह के द्वारा 100 करोड़ की संपत्ति की जानकारी चुनावी हलफनामा में छुपाने का मामला सामने आने के बाद बक्सर लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान उर्फ ददन यादव ने सुधाकर सिंह पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सुधाकर सिंह का नॉमिनेशन हर हाल में रद्द होना चाहिए. उनके पास 100 करोड़ की ही नही हजारों करोड़ की सम्पति है. सुधाकर सिंह ने 33 एकड़ भूमि में एक गोदाम बनाकर एफसीआई को 25 लाख किराया पर दिया है. उसके अलावे दुर्गावती, कैमूर , रामगढ़, बक्सर के अलावे देश के कई प्रदेश में उनकी हजारों करोड़ की सम्पति है जिसकी जानकारी उन्होंने चुनावी हलफनामा में नही दिया है. इसलिए उनका नॉमिनेशन रद्द हो.

गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता निरंजन सिंह एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान के द्वारा राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर लगाये जा रहे आरोप को लेकर जब राजद प्रत्याशी के पक्ष को जानने के लिए उनके मोबाइल नम्बर 94310 76005 पर फोन किया गया तो किसी ने फोन नही उठाई.

Comment here