द जनमित्र | शशि
बक्सर सर्किट हाउस में लोजपा (रामविलास) की एक अहम तैयारी बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी कमान जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने संभाली। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह बैठक 8 जून को आरा के रमना मैदान में होने वाली ‘नव संकल्प महासभा’ की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी।








संजय पासवान ने बक्सर लोजपा (रामविलास) के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तैयारियों का जायजा लिया। बक्सर के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आरा की नव संकल्प महासभा में उनकी जोरदार भागीदारी होगी। संजय पासवान ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस महासभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और पार्टी नेता चिराग पासवान की ताकत को और मजबूत करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान चलाना होगा।
प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह ने जोर देकर कहा कि महासभा की जानकारी हर गांव तक पहुंचे, इसके लिए प्रचार वाहनों, बैनरों, पोस्टरों और होर्डिंग्स का भरपूर इस्तेमाल किया जाए। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने भरोसा जताया कि 8 जून को रमना मैदान में होने वाली यह महासभा ऐतिहासिक होगी, जिसमें बक्सर से 5,000 से अधिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रभारी रानी कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद आलम और विष्णु पासवान, डुमराँव विधानसभा प्रभारी कुंदन शर्मा, राजपुर विधानसभा प्रभारी कलिमुदीन अंसारी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें संजय कुमार पासवान, मिकू राय, सुनिल बारी, अमर कुमार पासवान, जंगबहादुर पासवान, ओम जी मिश्रा, अभिषेक पांडेय, संजीव राय, राजेन्द्र पासवान, अर्जुन तिवारी, अनिल कुमार सिंह, रिपु सिंह, बिकास भगत, सोमप्रकाश पासवान, अंकित मिश्रा, विजय नारायण तिवारी, शिव जी पासवान, राकेश दुबे, मनोज कुमार सिंह, गोलु श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पासवान, राहुल चौबे, भोलेशंकर पासवान, राजेश राम, मुन्ना यादव, नन्द लाल बारी जैसे नाम शामिल थे।
यह बैठक न केवल नव संकल्प महासभा की तैयारियों को गति देने के लिए थी, बल्कि कार्यकर्ताओं में जोश और एकजुटता का संदेश देने में भी सफल रही।



Comment here