बक्सर एसजेवीएन पावर प्लांट के मुख्य गेट पर सुबह से धरने पर राशन पानी के साथ बैठे किसानों ने कराया खिचड़ी चोखे का रात्रि में भोज, ढोल ,झाल नगाड़े के साथ शुरू की हरीकृतन. टेंट लगाकर स्थायी रूप से किसान ने डाला डेरा…
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर:एसजेवीएन पावर प्लांट के मुख्य द्वार पर सुबह से ही राशन पानी के साथ धरने पर बैठे किसानों ने रात्रि में खिचड़ी चोखे के भोज के साथ हरीकृतन के कार्यक्रम को अयोजित किया है. प्रभावित किसान ढोल झाल नगाड़े के साथ मुख्य गेट पर लगे टेंट में हरीकृतन शुरू कर दी है. इस दौरान किसानों के सुरक्षा में तैनात महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी भी जंहा तन्हा गोलबंद होकर लूडो खेलकर समय ब्यतीत करते दिखाई दे रहे है.
क्या कहते है किसान
हरीकृतन के कार्यक्रम में शामिल किसान राम प्रवेश सिंह ने बताया कि सुबह में पूड़ी बनिया का भोज हमलोगों ने कराया था. रात्रि में खिचड़ी चोखा का भोज कराया जा रहा है. हमलोग से कोई भी सक्षम अधिकारियो ने अभी तक बात नही किया और हमलोग छोटे अधिकारी से बात करना नही चाहते है.
गौरतलब है कि किसानों के द्वारा निर्माणाधीन एसजेवीएन पावर प्लांट के मुख्य गेट पर स्थायी रूप से टेंट लगाकर राशन पानी के साथ धरने पर बैठे किसानों ने जिला प्रशासन का अधिकारियों का भी चिंता बढ़ा दिया है. जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा किसानों को समझने का अथक प्रयास किया गया लेकिन कोई फलाफल नही निकला. किसानों ने बताया कि ऐसे ही विकट परिस्थिति में किसान अपने खेतों में डटे रहते हैं और आज भी इस मातृभूमि पर नीचे ही सोकर रात्रि बिताएंगे लेकिन अब अपना हक और हिसाब लेकर रहेंगे. चाहे इसके लिए जितनी भी कुर्बानियां देनी पड़े तो हम तैयार हैं और यह गेट तभी खाली होगा जब हमारी मांग मान ली जाएगी.

Comment here