खेती-बाड़ी

सिपाही भर्ती के लिए जिले में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिला दण्डाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा के विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल संचालन हेतु समाहरणालय परिसर में अवस्थित सभागार में ब्रीफिंग आहूत की गई. दिनांक 14 मई 2023 को एक पाली में 10:00 बजे पूर्वाहन से 12:00 बजे मध्याहन तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाईम 08:00 बजे पूर्वाहन है. सभी अभ्यर्थियों को 09:00 बजे पूर्वाहन से पहले अपने-अपने निर्धारित आवंटित रोल नम्बर स्टिकर पर अंकित रोल नम्बर एवं फोटो के अनुरूप बैठाया जायेगा.जिलें में कुल 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है.

कैम्ब्रीज सीनियर सेकेड्ररी स्कूल कथकौली बक्सर, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, राज +2 उच्च विद्यालय डुमराँव बक्सर, डी.के. कॉलेज डुमराँव बक्सर, एम.पी.उच्च विद्यालय, एल.बी.टी. कॉलेज चीनी मिल बक्सर, एम.भी.कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर , संत मेरी उच्च विद्यालय, कैम्ब्रीज स्कूल डुमराँव बक्सर, के.एन.एस. डिग्री कॉलेज , महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय डुमराँव, संत जोसेफ बालिका उच्च विद्यालय पुराना भोजपुर डुमराँव बक्सर,फाउंडेशन स्कूल, के.के. मंडल महिला कॉलेज , बी.बी. उच्च विद्यालय, पी.सी. कॉलेज इटाढी रोड बक्सर, संत जॉन सेकेण्ड्ररी स्कूल डुमराँव, बिहार पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर , जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज शिवपुरी बक्सर, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर, इंदिरा उच्च विद्यालय एवं राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बंगाली टोला बक्सर है. विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर कुल 13191 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल या कक्ष में मोबाइल फोन एवम किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश नहीं दिया जायेगा.परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटा पूर्व केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं कर्मी परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुँच जायेंगे. परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी.

परीक्षा केन्द्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पॉमटाप, पी.डी.ए.या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त वर्जित है. परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा शाखा के चिहिन्त भवन में कार्यरत होगा. जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है.जिला नियंत्रण कक्ष में सम्पूर्ण प्रभार में श्री श्रीयांष तिवारी, वरीय उपसमाहर्ता बक्सर (मो. 7748852202) रहेंगे.परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने हेतु समुचित मार्ग दर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन बक्सर, बस अडडा बक्सर एवं रेलवे स्टेशन डुमराँव पर परीक्षा तिथि को दिनांक 14.05.2023 को प्रातः 06:00 बजे से स्थिति सामान्य होने तक को-ऑडिनेटर एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी के साथ परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों यथा होटल एवं लॉज आदि पर भी निगरानी रखने के लिए निदेश दिया गया.परीक्षा तिथि को यातायात सुगम रूप से संचालित रखने का निर्देश दिया गया. इसे प्रभारी यातायात बक्सर, थानाध्यक्ष बक्सर एवं डुमराँव सुनिश्चित करेंगे.


अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय बक्सर एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना बक्सर एवं थाना डुमराँव चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे. असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि एक-एक एम्बुलेंस एंव चिकित्सक टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ दोनो अनुमंडल स्तर पर तैयार हालत में रखेंगे. परीक्षा केन्द्रों के लिए उड़न दस्ता की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. जो परीक्षा के स्वच्छ रूप से संचालन के लिए केन्द्रों का औचक रूप से निरीक्षण करेंगे. उड़न दस्ते द्वारा कदाचार करते पाये जाने वाले व्यक्तियों अभ्यर्थियों के विरूद्ध तत्काल रूप से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Comment here