ग्राउंड रिपोर्टशिक्षा

डीएम के औचक निरीक्षण से, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर:   जिला पदाधिकारी ने अपने योगदान के बाद से अलग- अलग विभागों का लगातार निरीक्षण कर रहे है. जिससे लोगो का काम समय पर हो सके.  इस औचक निरीक्षण से मुख्यालय से बाहर रहने वाले कर्मचारियों तथा पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

ऐसे ही बीच बीच में अगर निरीक्षण होता रहे तो कर्मचारी या पदाधिकारी अपने मुख्यालय में बने रहेंगे एवं समय से कार्यालय पहुंचेंगे.जिससे सरकार की योजनाओं पर काम होगा तो इसका लाभ आम जनता को भी मिलेगा. बीते शुक्रवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बुनियादी विद्यालय के परिसर में अवस्थित जिला शिक्षा कार्यालय बक्सर का औचक निरीक्षण किया गया. जिला पदाधिकारी के द्वारा योजना एवं लेखा, मध्यान्ह कार्यालय एवम जिला शिक्षा कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया. जिसमें 23 कर्मियो में से 10 कर्मी के अनुपस्थित रहने एवं विलंब से आने वाले कर्मियो एवं पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण देते हुए उप विकास आयुक्त के मंतव्य के साथ स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर ने पोशाक वितरण, साइकिल वितरण एवं अन्य योजनाओं के संबंध में जिला पदाधिकारी को अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी दी.जिला पदाधिकारी के द्वारा शिक्षा कार्यालय के रोकड़ पंजी संधारण का विस्तार से निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि माह फरवरी के बाद से रोकड पंजी अद्यतन नहीं है.

आरटीई के तहत निजी स्कूलों के भुगतान के संबंध में स्पष्ट प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया. जिला टास्क फोर्स की बैठक विभिन्न जांच प्रतिवेदनो के संबंध में जांच रिपोर्ट से संबंधित अद्यतन जानकारी नहीं दी गई. नियमित रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियो की बैठक करने विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया और 15 दिनों के बाद उप विकास आयुक्त बक्सर को निरीक्षण एवं निर्देश के सभी बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया गया.

Comment here