कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा शहर के नगर भवन में कराया गया एक दिवसीय युवा उत्सव. सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के बच्चों ने मंच पर दिखाया अपना हुनर.
द जनमित्र | विमल यादव
बक्सरः शहर के नगर भवन में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन कराया गया. इस कार्यक्रम का उद्धघाटन जिला अधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा के साथ पत्रकारों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मंच पर बक्सर एवं डुमराँव अनुमण्डल के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के सैकड़ो बच्चो ने अपना हुनर दिखाया. कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार स्कूली छात्र एवं छत्राओ ने कुल आठ विद्या में अपने टैलेंट को प्रदर्शित किया.

इन विद्या में बच्चो ने दिखाया अपना दमखम
कला संस्कृति एवं युवा खेल विभाग के द्वारा आयोजित युवा उत्सव के लिए समूह गायन, समूह लोकनृत्य,एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन एकक प्रस्तुति, शास्त्रीय वादन, हारमोनियम वादन, वक्तृता समेत कुल आठ विद्या का चयन किया गया था.

क्या कहते है जिलाधिकारी
युवा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि युवा उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से जिले के युवाओं के अंदर छुपी कला और उनकी काबिलियत बाहर निकलेगा जो बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे वह राज्य स्तर पर जिले का नेतृत्व करेंगे. अधिक से अधिक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर इस जिले के बच्चे पहुँचे और जिले का नाम रौशन करे हम सभी की यही शुभकामना है. वैसे बच्चो के लिए भी यह मंच एक सुनहरा मौका दे रहा है जिनको अपना प्रतिभा दिखाने का मौका नही मिल पाया है वैसे युवाओ के लिए यह मंच वरदान साबित होगा.

गौरतलब है कि नगर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग विद्यालयों से आये सैकड़ो छात्रो ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी.

Comment here