ग्राउंड रिपोर्ट

बक्सर में बेलगाम अपराधियो ने पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े डाला डाका

Spread the love

पीएनबी बैंक से दिनदहाड़े सात की संख्या में अपराधियो ने लूट लिया लगभग 25 लाख रुपये की राशि, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप, सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा में स्थित है पीएनबी बैंक, लूट की सूचना मिलते ही दलबल के साथ पहुँचे डीएसपी कहा हुई है लूट की घटना मामले की कर रहा हूँ। जांच अनुमानतः राशि18 -से 19 लाख

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंघनपुर गांव में, शाम के तकरीबन 4:00 बजे दिनदहाड़े अपराधियों ने बैंक से लगभग 25 लख रुपए की राशि लूट कर आराम से फरार हो गए, इस घटना के सूचना मिलते हैं पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. आनंनफानन में बक्सर एसपी मनीष कुमार, डुमराव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, सिमरी थाना प्रभारी अमन कुमार दलबल के साथ बड़का सिंघनपुरा स्थित बैंक में पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो की संख्या सात बताई जा रही है.

क्या कहते है एसडीपीओ

घटना की पुष्टि करते हुए डुमरांव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि, पीएनबी बैंक में लूट की घटना हुई है. अनुमानतः राशि 18- 19 लाख की जानकारी आ रही है. मामले की जांच किया जा रहा है उसके बाद ही वास्तविक स्थिति की जानकारी हो पाएगी की कितने राशि की लूट हुई है.
जिससे मीडिया को भी अवगत कराया जाएगा.वही बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार के नंबर पर जब फोन किया गया तो उधर से जानकारी दी गई कि मामले की जांच चल रही है अभी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुआ है.

हम आपको बताते चले की डुमरांव अनुमंडल में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. हाल ही में सीएसपी संचालक से भी लूट के दौरान एक व्यक्ति की गोली मार का हत्या कर दी गई थी. जबकि सीएसपी संचालक के पैर में गोली लगा था पुलिस इस मामले की अभी खुलासा ही की थी तब तक अपराधियों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया.

Comment here