संदेहास्पद परिस्थिति में युवक की हुई मौत, शरीर पर मिले है कई जगह जख्म के निशान संदेह के आधार पर चार लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ, परिजनों ने भी हत्या करने का लगाया आरोप, तलाब की रखवारी करने के लिए तलाब के किनारे सोया था 30 बर्षीय मृत युवक, डुमरांव थाना क्षेत्र के महरौरा गांव का है मामला जांच में जुटी पुलिस…
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर :डुमरांव थाना क्षेत्र के महरौरा गांव में एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर दी गई है. पुलिस भी यह मान रही है कि मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं. फिलहाल पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
तलाब की रखवारी के लिए वही पर सोया था युवक
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार महरौरा गांव निवासी कृष्णा राय के 30 वर्षीय पुत्र माला राय शुक्रवार की रात गांव के ही समीप में एक तालाब के किनारे सोने के लिए गए हुए थे. परिजनों का यह कहना है कि उसके साथ मारपीट हुई है, जिसके बाद उसने घर वालों को सूचना दी. लेकिन जब तक घर वाले पहुंचे तो वहां मारपीट करने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं मिला. दूसरी तरफ मृतक के कुछ दोस्तों का यह कहना है कि उसे करंट लग गया था. बाद में मृतक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक :
थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी राम का कहना है कि मृतक के शरीर पर कटने-छिलने के कई निशान हैं. देखने से ऐसा लगता है कि बिजली के करंट से उसकी मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान उसके साथ दुर्घटना हो गई. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मृतक ने दोस्तों के साथ गांजा आदि का सेवन किया था. और घूमने निकला था. फिलहाल कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है. मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है, इसके आधार पर आगे के कार्रवाई होगी.
गौरतलब है कि परिजन से लेकर पुलिस और स्थानीय लोगो का अलग अलग तरह की बयान से मामला हत्या या करेंट से मौत के बीच उलझकर रह गया है. पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं. अभी तक परिजनों ने लिखित रूप से आवेदन पुलिस को नही दिया है.

Comment here