बनारस से बेगूसराय जाने के दौरान हाबड़ा दिल्ली रेलखंड के कुशालपुर हाल्ट के समीप नॉर्थ ईस्ट ट्रेन से गिरकर 26 बर्षीय एक यात्री की हुई मौत. यात्रिओ से मिली सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुँची रेल पुलिस.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: स्थानीय रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पुरब कुशालपुर हॉल्ट के समीप नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई है. मृतक अपने दो अन्य साथियों के साथ बनारस से बेगूसराय जा रहा था. ट्रेन में काफी भीड़ होने की वजह से वह गेट के पास खड़ा था. तभी डुमरांव रेलवे स्टेशन और बरुना रेलवे स्टेशन के बीच कुशालपुर हाल्ट के पास वह ट्रेन से गिर गया. जिसके बाद उसके अन्य साथियों ने बक्सर जीआरपी को इस बात की सूचना दी. घटना स्थल पर पहुँची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है

मृतक बनारस में चलाता था ठेला
मिली जानकारी के अनुसार मृत यात्री का नाम राजाराम यादव उम्र 26 बर्ष बेगूसराय का रहने वाला था. जो उतरप्रदेश के बनारस शहर में ठेला चलाकर परिजनो का खर्चा चलाता था. अपने दो साथियो के साथ पण्डित दीनदयाल जंक्शन से सुपर फास्ट ट्रेन नॉर्थ ईस्ट में सवार होकर अपने गांव जा रहा था, तभी कुशालपुर हॉल्ट के समीप वह ट्रेन से गिर गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उसके अन्य साथियो ने पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना स्थल पर पहुँची रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है.
क्या कहते है रिश्तेदार

इस घटना की सूचना मिलने के बाद बक्सर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि वह बनारस में ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था. बनारस से बेगूसराय जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है.
क्या कहते है अधिकारी
मामले की पुष्टि करते हुए बक्सर जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद यादव ने बताया कि मृत यात्री की पहचान हो गई है, जो बेगूसराय जिले का रहने वाला था. सुचना के बाद पहुचे परिजन एवं रिश्तेदारों को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुपुर्द कर दिया गया हैं.


Comment here