ग्राउंड रिपोर्टशिक्षा

नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में मनाया गया विदाई समारोह

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

दिनांक 31 मार्च 2022 को नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर के प्रांगण में विद्यालय के शिक्षक श्याम नारायण पांडे की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी के नेतृत्व में समारोह की अध्यक्षता तथा मंच संचालन विद्यालय के ही शिक्षक बलिराम कुमार द्वारा किया गया.समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि श्याम नारायण सिंह अपने समय के पाबंद तथा सुलझे हुए कर्तव्य निष्ठ शिक्षक थे .उन्होंने अपने कार्यकाल में सफलतापूर्वक शिक्षण कार्य किया. श्री यादव ने इनकी लंबी उम्र, स्वास्थ्य,और दीर्घायु जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की .

इस विदाई समारोह में उपस्थित श्री उमाशंकर सिंह ,पूर्व सचिव सुदर्शन सिंह ,राम नारायण सिंह ,कन्हैया राय पुष्पा यादव ,मीरा गुप्ता सिंह,  पूर्व प्रधानाध्यापिका हींगमणि , रामसेवक सिंह, कुमारी शिल्पम ,ओमप्रकाश सिंह ,अरविंद यादव ओमप्रकाश सिंह एवम आदि शिक्षक वक्ताओं ने संबोधित किया . इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

 

 

 

Comment here