द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बीते शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की डुमराव रेलवे स्टेशन के समीप कुछ अपराधकर्मी एकत्रित होकर किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर वहां से एक युवक दीपक कुमार को एक देसी कट्टा ,एक जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब रही लेकिन उसके अन्य साथी वहां से भागने में सफल रहे.


बताते चलें कि इस छापेमारी के लिए एक टीम गठित हुई थी जिसमें डीआईओ प्रभारी राजेश मालाकार, नया भोजपुर ओपी प्रभारी सुबोध कुमार, कृष्णब्रहम थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, बगेन थानाध्यक्ष अमित कुमार, नवानगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय, औद्योगिक थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं चार पुलिसकर्मी के साथ डीआईओ डुमराव के पुलिसकर्मी मनीष कुमार, संतोष कुमार एवं जितेंद्र कुमार यह सभी छापेमारी टीम में मौजूद थे. वही पुलिस की पकड़ में आए दीपक कुमार से जब गहन पूछताछ की गई तो अन्य साथियों का नाम सचिन केसरी, पिंटू सिंह, सूरज कुमार एवं आदिल खान बताया.


इनको भी छापेमारी कर शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया गया. इन लोगों के पास से भी लूट और चोरी की 5 मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन भी बरामद किए है. जिसमें एक बगेन गोला थाना से लूटी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को 24 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया गया .वही डुमरांव थाना कांड संख्या 94/ 23 को लूटी गई काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल एवं मोबाइल, बगेन गोला कांड संख्या 36 /22 में लूटी गई बाइक आई स्मार्ट स्प्लेंडर एवं एक मोबाइल, संदेश थाना कांड संख्या 213/ 22 में लूटी गई मोटरसाइकिल, धनबाद बैंक मोड़ (झारखंड) थाना कांड संख्या 104/22 में चोरी हुई ब्लू रंग की आपाची मोटरसाइकिल, डुमरांव थाना कांड संख्या 84/23 में चोरी हुई होंडा शाइन मोटरसाइकिल इन सभी मोटरसाइकिल और मोबाइल को बरामद कर लिया गया है.

Comment here