बक्सर में मिला एक डेंगू का मरीज जिला प्रशासन के अधिकारी हुए अलर्ट जिलाधिकारी ने लावलश्कर के साथ सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, खामियो को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को दिये सख्त निर्देश
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: पूरे प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के मरीज को लेकर जिला प्रशासन का अधिकारी अलर्ट है. बक्सर में एक डेंगू के मरीज मिलने के बाद जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सदर अस्पताल पहुंचकर रक्त कोष से लेकर एक-एक सुविधाओ का जायजा लिया.इस दौरान जहां खामियां पाई उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया .जिलाधिकारी को अचानक सदर अस्पताल में देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा इस दौरान सदर अस्पताल के कर्मी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लग रहे हालांकि रक्त कोष पोर्टल की जानकारी देने में विलम्ब कर रहे स्वस्थ्यकर्मियो को जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगया. साथ ही अस्पताल में इलाजरत मरीजो के पास पहुचकर जिलाधिकारी ने फीड बैक भी लिया.

क्या कहते है जिलाधिकारी
सदर अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिला अधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि बक्सर जिले में कुल 15 डेंगू मरीजों के लिए स्पेशल बेड की व्यवस्था किया गया है. बक्सर सदर अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में 10 बेड जबकि डुमराव अनुमंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड में 5 बेड का व्यवस्था किया गया है. जिले में जांच की तमाम सुविधा उपलब्ध है. हमारे यहां एक डेंगू का मरीज मिला था जो पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुका है. शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लगातार छिड़काव किया जा रहा है. पंचायत प्रतिनिधि से लेकर नगर परिषद का अधिकारियों को यह हिदायत दी गई है कि जहां जल जमाव की समस्या है वहां से जल की निकासी के साथ ही नियमित रूप से छिड़काव करें ताकि मच्छर का लारवा ना बन सके.

गौरतलब है कि प्रदेश में डेंगू की बढ़ाते मरीज को देखते हुए प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले बकरी के दूध की कीमत एक हजार रुपये प्रति लीटर हो गया है. वही कीवी फल और पपीते की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है.राहत की बात है कि बक्सर जिले में केवल एक डेंगू का मरीज मिला था. जो स्वस्थ होकर घर चला गया.


Comment here