शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
ताज़ा
वासुदेवा में फर्नीचर के बहाने चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड सुलझाया, एक गिरफ्तार डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी
राजनीति

ददन यादव का वकील निकला फर्जी? राजद नेताओ का चौतरफा हमला.

राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बक्सर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ददन पहलवान को बताया बिना नीति सिद्धान्त वाले नेता. कहा चुनाव लड़ना छोड़कर मेरे खिलाफ खटखटाये सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का दरवाजा.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर चुनावी हलफनामा में 100 करोड़ की सम्पति छुपाने का आरोप ददन पहलवान और पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता निरंजन सिंह के द्वारा लगाए जाने के बाद राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने ददन पहलवान पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, बिना नीति सिद्धान्त वाले नेता को चुनाव लड़ने की क्या जरूरत है. मेरे खिलाफ जनता की अदालत से लेकर कानूनी अदालत में जाकर आरोप लगाए या फिर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाये उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. भोजपुरी की एक कहावत है कि “खेलब न खेले देब खेलिए बिगाड़ब” वही हाल इस निर्दलीय प्रत्याशी की है. न कोई नीति है न कोई सिद्धान्त है वैसा व्यक्ति क्या मेरा मुकाबला करेगा. इस लोकसभा क्षेत्र में कोई टक्कर में नही है.

क्या कहते है सुधाकर सिंह

यह भी पढ़ेंपूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना

 सुधाकर सिंह ने कहा कि आरोप लगाने वाले को चुनाव लड़ने की क्या जरूरत है. वह स्वतंत्र है जनता की अदालत में जाये या सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाये ऐसे नेता की मैं बात ही नही करता जिसका कोई नीति और सिद्धान्त ही नही है.

वही राजद प्रत्याशी के बचाव में उतरे राजद के प्रदेश महासचिव गौतम शाश्वत ने ददन पहलवान और हाईकोर्ट के अधिवक्ता निरंजन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस अधिवक्ता निरंजन सिंह के द्वारा सम्पति छुपाने का आरोप सुधाकर सिंह पर लगाया जा रहा है उस अधिवक्ता को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि लड़कियों की छेड़खानी के मामले में उस अधिवक्ता को हाईकोर्ट के परिसर में भी प्रवेश करने पर रोक लगाए गया है. जिसका पूरा दस्तावेज उपलब्ध है बार काउंसिल से सस्पेंड वकील इस तरह की बात कर रहा है जनता सब समझती है.

अपने दामन में झांके ददन

वही निर्दलीय प्रत्याशी ददन पहलवान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में उनका बेटा 2 हजार के नोट को संग्रह करने में पकड़ाया था. ददन पहलवान बताए कि क्या उनके घर में रिजर्व बैंक का ट्रेजरी चलता है जो दो हजार का नोट संग्रह करा रहे थे.

गौतम शाश्वत प्रदेश महासचिव राजद

गौरतलब है कि राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर सम्पति छुपाने का आरोप ददन पहलवन एवं पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता निरंजन सिंह के द्वारा लगाए जाने के बाद राजद के नेता ददन पहलवान पर चौतरफा हमला करना शुरू कर दिया है. जिससे बक्सर की सियासी पारा सातवे आसमान पर पहुँच गया है.