ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

गंगा में डूबने से दो दोस्तों की हुई मौत.

Spread the love

घर से पासपोर्ट बनवाने जाने की बात कहकर बक्सर में गंगा स्नान के दौरान एक ही गांव के दो दोस्तों की हुई मौत. मदद के लिए गंगा घाट से आवाज लगाता रहा तीसरा दोस्त नही की किसी ने मदद. सूचना के बाद गांव में मचा कोहराम, एक का शव बरामद दूसरे की तलाश जारी.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर:  जिले के डुमराव अनुमण्डल अंतर्गत कोरानसराय थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से पासपोर्ट बनावाने जाने की बात कहकर बक्सर पहुँचे तीन दोस्तो में से दो दोस्तो की गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबकर मौत हो गई. इस दौरान तीसरा दोस्त गंगा घाट से मदद के लिए लोगो को पुकारता रहा लेकिन उफ़नती गंगा में मदद करने की किसी ने हिम्मत नही जुटाई और देखते ही देखते दोनों दोस्त नदी के गहरे पानी मे डूब गए. तीसरे दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही दोनों दोस्तो के परिजनों को दी जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. गंगा टार पर पहुँची पुलिस ने गोताखोर के माध्यम से एक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. घटना स्थल पर प्रभारी सदर अंचलाधिकारी ज्योत्स्ना निधि, नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर संजीव कुमार के साथ ही बचाव दल की टीम दूसरे युवक की शव की खोजबीन करने में लगे हुए है.

एक ही गांव के है दोनों मृतक

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार डुमराँव अनुमण्डल के नवाडीह गांव के रहने वाले सत्येंद्र सिंह पिता नारायण सिंह, गुड्डु सिंह पिता सत्यनरायण सिंह एवं छोटू सिंह तीनों एक ही गांव के रहने वाले है. वे लोग शुक्रवार को पासपोर्ट बनाने के लिए बक्सर आए थे. काम होने के बाद तीनो औधोगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर गंगा घाट पर पहुँचकर गंगा नदी में स्नान करने लगे. इस दौरान उफ़नती गंगा नदी से गुड्डू बाहर निकल आया जबकि सत्येंद्र स्नान करता रहा इस दौरान सत्येंद्र को डूबता देख गुड्डू ने नदी में दुबारा छलांग लगा दी जंहा डूबने से दोनों की मौत हो गई. तीसरा दोस्त छोटू मदद के लिए लगातार गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने मदद नही पहुचाई. पुलिस ने सत्येन्द्र की शव को बरामद कर लिया है, जबकि गुड्ड की तलाश जारी है.

क्या कहते है अधिकारी

नगर थानाध्यक्ष प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर एक युवक के शव को नदी से बाहर निकाल लीया है और दुसरे की खोजबीन जारी है.

गौरतलब है कि इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. मृतको के परिजनों के चीत्कार से पूरा गंगा घाट पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Comment here