राजनीति

जन्मदिन मनाने के बहाने बसपा ने दिखाई अपनी ताकत, विरोधियों के उडे़ होश.

Spread the love

बक्सर रेलवे के मैदान से बहुजन समाज पार्टी के नेताओ ने 2024 के लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद, बसपा सुप्रीमो मायावती के 68 वी जन्मदिन के बहाने हुआ शक्ति प्रदर्शन , कार्यकर्ताओ की भीड़ देख विरोधियो के आंखों से उड़ी नींद…

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप रेलवे के मैदान में, बहुजन समाज पार्टी के नेताओ ने बसपा सुप्रीमो मायावती की 68 जन्मदिन को जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान पार्टी नेताओं के पहल पर मेडिकल कैम्प भी लगाया गया था. जंहा जिलेवासियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया. इस जन्म दिन के बहाने बहुजन समाज पार्टी के नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियो को अपने ताकत का एहसास कराया एवं 2024 के लोकसभा चुनाव की शंखनाद भी कर दी.

जन्मदिन के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन…

2024 के लोकसभा चुनाव में शेष कुछ महीने रह गए हैं. सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने मतदाताओ को अपने पक्ष में गोलबंद करना शुरू कर दिया है. बक्सर लोकसभा सीट पर सबसे पहले भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने अपनी पार्टी की दावेदारी पेश की. उसके बाद से ही जदयू , राजद, कांग्रेस ,भाजपा के बाद बसपा के नेताओ ने शक्ति प्रदर्शन कर इस लोकसभा सीट पर जीत का हुंकार भरते हुए विरोधियो को अपनी ताकत का एहसास कराया.

क्या कहते है नेता..

पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन समारोह में पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रभारी ई रामजी गौतम ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार से कई सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के नेता चुनाव जीत कर सदन में जाएंगे. यह जन सैलाब बता रहा है की जनता बदलाव के मूड में है. जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के नेता अयोध्या की ब्रांडिंग पर देश के गरीब जनता का पैसा पानी की तरह बहा रही है इसी तरह लोगों के कल्याण के लिए भी पैसा पानी की तरह बहाना चाहिए जिससे कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा एवम रोजगार मिल सके.

वही बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि आज बहन मायावती का 68वीं जन्मदिन है. जिसको जनकल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए मेडिकल कैंप लगाया गया है. जहां लोगों का इलाज किया जा रहा है.कोई राजनीतिक आह्वान के बिना ही लोगो की जो भीड़ आई है वह परिवर्तन का संकेत है. दोनों गठबंधन के नेताओ से जनता अब उब चुकी है.

राजद जदयू के खीचतान को बताया पति पत्नी की झगड़ा…

वही राजद जदयू के नेताओ के बीच चल रहे अंतर्कलह पर तंज कसते हुए श्री कुमार ने कहा कि इनके झगड़े पति-पत्नी के झगड़े के जैसा है. इसमे किसी और का बोलना ठीक नही है. लेकिन एक बात स्प्ष्ट है कि नीतीश कुमार इस गठबंधन में आने के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान है और अब यह गठबंधन प्रदेश हित नहीं है. इसलिए नीतीश कुमार को इस्तीफा देकर अपनी प्रतिष्ठा बचा लेनी चाहिए.

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बताया जा रहा है की मार्च के पहले सप्ताह में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की तिथियो को घोषणा हो जाएगी.यही कारण है कि आसमानी दौरा करने वाले नेता अब अपने अपने क्षेत्र में पहुँचकर सड़को पर धूल फांकते दिखाई दे रहे है.

Comment here