शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
वासुदेवा में फर्नीचर के बहाने चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड सुलझाया, एक गिरफ्तार डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी
राजनीति

उपमुख्यमंत्री सभा से निकले, पीछे पार्टी वाले आपस में ही भिड़ गए

द जनमित्र | शशि

बक्सर के नगर भवन में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का आयोजन चल रहा था, लेकिन इस बार उत्सव कम और हंगामा ज्यादा चर्चा में रहा। मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी जैसे बड़े नेता मौजूद थे, मगर कार्यक्रम की शोभा तब फीकी पड़ गई जब भाजपा नेताओं के बीच आपसी विवाद छिड़ गया।

मामला तब भड़का जब पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जिन्हें लोग भोला सिंह के नाम से जानते हैं, ने एक महिला नेत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। महिला नेत्री ओम ज्योति भगत के पति राजीव भगत ने इसका विरोध किया, लेकिन भोला सिंह ने रुकने के बजाय उनके खिलाफ भी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर डाला। बस फिर क्या था, दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। यह सब तब हुआ जब उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा कार्यक्रम से जा चुके थे।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर चिल्लाते-चीखते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि माहौल इतना गरम था कि दोनों ओर से हाथापाई की नौबत आ गई थी। वहां मौजूद कुछ नेताओं ने बीच-बचाव कर हालात को संभालने की कोशिश की।
इस घटना ने भाजपा के भीतर सवाल खड़े कर दिए हैं। बक्सर जिला भाजपा कमेटी की उपाध्यक्ष इंदू देवी ने इसे शर्मनाक बताया और कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा बर्ताव किसी भी तरह से ठीक नहीं है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद रुद्र प्रताप सिंह नाम के एक नागरिक ने भाजपा नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया। उनका कहना था कि पार्टी नेता महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उनके अपने व्यवहार में यह कहीं नहीं दिखता। वहां मौजूद लोगों ने भी इस हरकत की जमकर आलोचना की।