द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बक्सर पहुँचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक मेहता एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुँचे जंहा पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने राजद विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे को नशीहत देते हुए कहा कि विधायको और सांसदों को इस तरह के विवादित बयान देने से बचना चाहिए. हमने उन लोगो का बयान नही सुना है. लेकिन बीजेपी के लोग आरएसएस के इशारे पर काम करते है और उन्हें विवाद के लिए ही जाना जाता है.


परंतु कोई भी विधायक सांसद को संयमित होकर बयान देना चाहिए. श्री मेहता ने यह भी कहा की अगले वितीय बर्ष तक सभी भूमिहीनों को बिहार सरकार जमीन देगी. वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी गरीब भूमिहीन ना रह जाए उसके लिए महागठबंधन की सरकार ने रणनीति बना ली है. अगले वित्तीय वर्ष तक बिहार के सभी गरीबों और भूमिहीनों को राज्य सरकार 3 डिसमिल से लेकर 5 डिसमिल तक जमीन उपलब्ध करा देगी.बिहार में अगले वितीय बर्ष तक एक भी गरीब भूमिहीन नहीं रह जाएगा. वही रामचरितमानस को लेकर बिहार में मचे बवाल पर उन्होंने कहा कि ,यह वैज्ञानिक युग है और वैज्ञानिक युग में समीक्षा जरूर होनी चाहिए, लेकिन समीक्षा के आड़ में किसी भी धर्म के लोगों के भावनाओं को आहत करने का अधिकार किसी को नहीं है . यदि कोई ऐसा करता है तो यह ठीक नही है. कुछ लोगो के इशारे पर बिहार में हो रहे है अपराध वह बिहार की बिगड़ती विधि व्यवस्था पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, कुछ चिन्हित लोगों के द्वारा बिहार सरकार को बदनाम करने के लिए अपराध कराया जा रहा है. जिस तरह से बेगूसराय में कई चेहरा बेनकाब हुआ है.


बिहार के अन्य जगहों पर भी उन चेहरों का पहचान कर सरकार बेनकाब करेगी.गौरतलब है कि राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बयान पर बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के पलटवार के बाद अब राजद बैकफुट पर दिखाई दे रही है. यही कारण है कि भू राजस्व मंत्री ने इस तरह के बयान से बचने का नशीहत दिया है.

Comment here