11 अक्टूबर को बक्सर के रघुनाथपुर में हुए रेल दुर्घटना की जांच अंतिम दौर में, रेल सुरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्किल कोलकाता सुवोमोय मित्रा के नेतृत्व में हो रही है जांच, आम लोगो के लिए जांच कमिटी 18-और 19 अक्टूबर को दानापुर में लगाएगा दरबार इस रेल हादसे से संबिन्धित कोई भी जानकारी पत्र या उपस्थित होकर दे सकते है आम लोग…
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि 9 बजकर 53 मिनट पर 12506 आनंद बिहार टर्मिनल कामख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी. जिसमे 5 यात्रीयो की दुःखद मृत्यु के साथ ही लगभग 78 लोग घायल हो गए थे, जिसमे 33 की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें पटना के अलग अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया. इस हादसे के 6 दिन गुजर जाने के बाद भी रेल यात्री डरे सहमे अवस्था मे ट्रेन से यात्रा करने को मजबूर है. रेल मंत्रालय ने इस रेल दुर्घटना की जांच के लिए रेल सुरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्किल कोलकाता सवोमोय मित्रा को जिम्मेवारी दी है. रेलवे अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार यह जांच अब अपने अंतिम दौर में है और पहली बार 18-19 अक्टूबर को इस जांच में आम लोगों से भी सहयोग मांगा गया है. कोई भी नागरिक इस रेल हादसे से जुड़ा जानकारी दानापुर रेलवे अधिकारी क्लब अधिकारी कॉलोनी रेलवे मंडल अस्पताल रोड में उपस्थित होकर या पत्र के माध्यम से सुबह 9 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 6 बजे तक दे सकता है.
क्या कहते है अधिकारी
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल सुरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्किल कोलकाता के सुवोमोय मित्रा के नेतृत्व में यह जांच हो रहा है 18-19 अक्टूबर को दानापुर में रेलवे द्वारा आमलोगों के लिए भी मौका दिया गया है. कोई भी व्यक्ति इस रेल हादसे से सम्बंधित जानकारी या साक्ष्य खुद उपस्थित होकर या पत्र के माध्यम से दे सकता है.
इसके लिए प्रेस रिलीज भी जारी किया गया है.
हम आपको बताते चले 11 अक्टुबर् को बक्सर के रघुनाथपुर में 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की कुल 21 बोगियां डिरेल हो गई थी जिसमे कुल 5 लोगो की मौत हो गई थी. इस हादसे के आज छठे दिन भी उस रुट से गुजरने वाले यात्री सहम जा रहे है.

Comment here