द जनमित्र । विमल यादव।
बक्सर: बीते बुधवार को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पंडा दानापुर के आदेशानुसार लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत निरीक्षक प्रभारी बक्सर दीपक कुमार के दिशा निर्देशन में रेसुब बक्सर के सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, प्र.आ मुकेश रौशन द्वारा स्टेशन गश्त की जा रही थी. इस दौरान गाड़ी संख्या 19422 के समय 01:18 बजे गुजरने के बाद संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को देखा गया. जिसको रुकने के लिए आवाज दिया गया तो वह भागने लगा. जिसे बल सदस्यों द्वारा दौड़ कर पकड़ लिया गया. उसके पास एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद हुआ जिस के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि ट्रेन से किसी अज्ञात यात्री का चोरी किया है.उसने अपना नाम विक्की राम ,गांव कमहरी जिला चंदौली का रहने वाला बताया जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बक्सर को दे दिया गया.

साथ ही साथ रेलवे मजिस्ट्रेट आरा भोजपुर के द्वारा रेसुब पोस्ट बक्सर पर लगाए गए कोर्ट कैंप के दौरान महिला बोगी में यात्रा करने वाले एवं विकलांग बोगी में बिना वैध प्राधिकार के यात्रा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान स्टेशन परिसर एवं स्टेशन एरिया में घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी रेल अधिनियम के तहत विशेष अभियान चला. जिसमें कुल 40 व्यक्तियों के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर जुर्माना वसूल किया गया. वही निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं परिसर में बिना वैध प्राधिकार के घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी है जिसमें रेल अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जाती रहेगी.

Comment here