द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: डुमरांव प्रखंड के ग्राम नंदन में कचरा प्रबंधन इकाई का शिलान्यास एवं मुंगाव में प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा किया गया. उन्होंने स्थानीय लोगों से यह अपील किया कि अपने प्रखण्ड अंतर्गत साफ सफाई में सहयोग करें तथा सुखा एवं गीला डस्टबिन का इस्तेमाल घर में करे.



ठीक उसी प्रकार घर के कचरे को सफाई कर्मी को दोनो डस्टबिन के माध्यम से ही उपलब्ध कराए. जिला पदाधिकारी के द्वारा प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाई को और बेहतर प्रबंधन हेतु संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए.साथ ही आस पास के क्षेत्र में अन्य विकासात्मक कार्य हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया.



इसके बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय, प्रखंड कार्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरांव का औचक निरीक्षण किया गया. कार्यालय में बेहतर कार्य संस्कृति हेतु संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया.निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comment here