ग्राउंड रिपोर्ट

पटाखे से पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर :एक बारात के दौरान हुई आतिशबाजी की चपेट में आकर एक कार धूं-धूं कर जल उठी. यह घटना बक्सर नगर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित एक खड़ी वाहन पार्किंग स्टैंड में हुआ.आग लगने की सूचना पर अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह के निर्देश पर अग्निशमन की गाड़ियां भेजी गई तब जाकर आग पर काबू पाया गया.

इस दुर्घटना में एक कार बुरी तरह जल कर क्षतिग्रस्त हो गई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय से आग पर काबू नहीं किया जाता तो और गाड़ी भी इस आग की भी चपेट में आ जाती. इस घटना की जानकारी स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो सिड्डू ने बताया कि घटना बीती रात लगभग 11:00 बजे की है. पास के ही मैरेज हॉल में एक विवाह था. बारात में शामिल बारातियों के द्वारा आतिशबाजी की जा रही थी इसी आतिशबाजी में कोई पटाखा मैरिज हॉल के सामने वाहन पार्किंग स्टैंड में खड़ी कार पर आकर गिर गया जिससे कार में आग लग गई.

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कार जलने लगी. वार्ड पार्षद कार में लगी आग को देखते ही जल्दी से अग्निशमन पदाधिकारी को फोन किया. ससमय अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गया जिससे आग पर काबू पा लिया गया. यदि समय से आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था. क्योंकि वाहन पार्किंग स्टैंड में काफी संख्या में वाहन पार्क किए गए थे. उन्होंने बताया कि वाहन पार्किंग संचालक के द्वारा कार के मालिक को फोन कर दिया गया है. उनके आने के बाद ही मामले में प्राथमिकी कराने का फैसला लिया जाएगा.

Comment here