ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

नगर में खुलेआम गोलीबारी करने वाले युवक हुए गिरफ्तार.

Spread the love

हत्या के आरोपी जेल से छूटने के बाद दहशत फैलाने के लिए की खुलेआम गोली बारी, दहशत में आये मोहल्लेवासी. महिला द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर: जिला मुख्यालय में नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार में हत्या आरोपी जेल से छूटने के साथ ही दहशत फैलाने के लिए खुलआम गोली बार की. अचानक रात के अंधेरे में गोली चलने की आवाज से मोहल्लेवासी दहशत में आ गए. स्थानीय महिला के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने पिस्टल के तीन खोखे के साथ 2 अपराधियो को गिरफ्तार करने में सफल रही, जबकि तीसरा अपराधी हथियार लेकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.

भूमि विवाद में दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली.

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार पुराने जमीनी विवाद के मामले में बर्चस्व कायम करने के लिए सोमवार की रात्रि में मुसाफिर गंज निवासी हत्या आरोपी बंटी कुमार, एवं मित्रलोक कालोनी निवासी उसका साथी रितेश कुमार, नया बाजार निवासी पुष्पा देवी नामक महिला के घर के दरवाजे के बाहर खड़ा होकर अचानक हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी. मोहल्लेवासी घर के दरवाजे और खिड़की बन्द कर घर में दुबक गए. इसी दौरान घर के अंदर से ही पुष्पा देवी नामक महिला ने पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद गस्ती टीम ने अम्बेडकर चौक से महिला द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर दो को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसका तीसरा साथी हथियार लेकर फरार हो गया.

क्या कहते है अधिकारी

घटना की जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि, बीते सोमवार की रात्रि में नया बाजार निवास एक महिला के द्वारा सूचना दी गई कि कुछ लोगो के द्वारा घर के सामने गोलीबारी की जा रही है. जिसके बाद पुलिस पहुँचकर जांच पड़ताल करना शुरू की तब तक अपराधी वंहा से भाग निकले थे. इसी दौरान दोनों को अम्बेडकर चौक पर होने की सूचना मिली जंहा से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से पिस्टल का इस्तेमाल किया हुआ तीन गोली मिला है. गिरफ्तार दोनों अपराधियो ने बताया कि हथियार लेकर उसका तीसरा साथी फरार हो गया है, जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस गिरफ्त में आया बंटी का आपराधिक इतिहास है, और हाल ही में हत्या के आरोप में जेल से छूटकर बाहर आया है. दहशत फैलाने की नीयत से ही गोलीबारी किया है.


गौरतलब है कि जिले में एक बार फिर अपराधी सर उठाना शुरू कर दिए है. स्थानीय लोगो की माने तो शहर के कई ऐसे इलाके है जंहा पुलिस के नाक के नीचे अपराधी अपराध की योजना बनाते है. जंहा पुलिस की टीम एक बार भी गस्ती करने नही जाती. चौक चौराहे पर जिन पुलिसकर्मियो की ड्यूटी लगाया गया है वो मोबाइल में गेम खेलने में ही व्यस्त रहते है, तब तक अपराधी अपना गेम कर निकल जाते है.

Comment here