जनमित्र/बक्सरः जिला पदाधिकारी अमन समीर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिएह किए जा रहे निरोधात्मक कार्यों की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने संक्रमित व्यक्तियों के मिलने के पश्चात बनाए गए कन्टेनमेन्ट जोन में सख्ती बरतने का निर्देश दिया. 16 अगस्त तक लगाए गए लॉकडाउन का भी सख्ती से अनुपालन कराने के लिए सभी अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी को निर्देश दिया. जिला स्तर पर कोविड-19 के जाँच अनुश्रवण हेतु कोविड केयर डाटा सेंटर बनाया गया है. पॉजिटिव व्यक्तियों का प्रखण्डवार एवं पंचायतवार सूची तैयार कर प्रतिदिन विश्लेषण

कर ग्राफ तैयार किया जाएगा. इससे संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जा सकेगी. इसे जिला के एनआईसी के वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा. पॉजिटिव व्यक्ति के ठीक होने के 15 दिनों के बाद अनुमण्डल पदाधिकारी कन्टेमेन्ट जोन में छूट दे सकते हैं. जिन पॉजिटिव व्यक्ति के ठीक हुए 28 दिन हो गया है, उनसे सम्पर्क कर प्लाज्मा डोनेशन हेतु सम्पर्क किया जाना है. पॉजिटिव व्यक्ति के ठीक होने के 28 दिन वाले लिस्ट को प्रतिदिन अपडेट भी करने का निर्देश दिया. जिला में टेस्टिंग की संख्या में लगातार वृद्वि की जा रही है, ताकि संक्रमण के फैलाव को तेजी से रोका जा सके. जिले में बनाए गए सभी कन्टेनमेन्ट जोन का

पर्यवेक्षण संबंधित प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी करेंगे. बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए सख्त निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्व एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया. कन्टेनमेन्ट जोन के अंदर आने वाले पर सभी घरों के सभी सदस्यों की जाँच करवाई जाएगी. कन्टेनमेन्ट जोन के अंदर संक्रमित लोगों को जो होम आइसोलेशन में रह रहे हैं आशा कार्यकर्ता/एएनएम अथवा आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका को प्रतिदिन पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया. ये सभी कन्टेनमेन्ट जोन में रहने वाले

गर्भवती महिला, बच्चे एवं बुर्जुगों का विशेष ख्याल रखेंगी. किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही बर्दाशत नहीं किए जाने की सख्त हिदायत भी दी. बैठक में जल जीवन हरियाली, सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम की भी समीक्षा की. 9 अगस्त पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का विशेष कार्यक्रम जिला स्तर, अनुमण्डलवार एवं प्रखण्ड स्तर पर आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क के प्रयोग का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा. सरकार के सात निश्चय के कार्यक्रम के तहत हर घर नल का जल एवं पक्की गली नाली योजना की सघन समीक्षा की. पंचायती राज विभाग के अलावा पीएचईडी के द्वारा हर घर नल का जल

योजना कार्यान्वित की जा रही है. पीएचईडी के अभियंता को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. सामुदायिक शौचालय के निर्माण में भी गति लाने का निर्देश दिया. पंचायती राज सरकार भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिला के वरीय पदाधिकारीगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे.



Comment here