ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

लॉक डाउन के दौरान मारे गए मजदूरों को एनएसयूआई ने दी श्रद्धांजलि..

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः लॉक डाउन के दौरान जब देशभर के मजदूर अपने घरो को जाने लगे तो उन्हें काफी यातनाएं सहनी पड़ी. कई दिनों तक भूखे रहना पड़ा. कईयों ने तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया. दर्जनों मजदूर पटरी पर कट गए और उससे कहीं ज्यादा सड़क दुर्घटना में मारे गए. इन सभी मारे गए मजदूरों के लिए एनएसयूआई बिहार ने श्रद्धांजलि का आयोजन किया.

जिसके तहत आज बक्सर में भी एनएसयूआई से जुड़े तमाम कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर मोमबत्ती जलाकर उन प्रवासी मजदूरों के लिए प्रार्थना की जो अब हमारे बीच नहीं रहे. बक्सर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं इस मुहिम के हिस्सा बने. अनुराग का कहना है कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की. जिसका खामियाजा देश का गरीब मजदूर भुगत रहा है. एनएसयूआई उन सभी मजदूरों के साथ खड़ी है जिन्हें केंद्र सरकार की गलत नीतियों का शिकार होना पड़ा साथ ही

उनका कहना है कि बिहार सरकार को चाहिए कि इन मजदूरों के लिए रोजगार की समुचित व्यवस्था हो ताकि इन मजदूरों को किसी प्रदेश में नहीं भटकना पड़े. श्रद्धांजलि सभा में छोटू पांडे, विशाल खरवार के अलावा सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया.

Comment here