जनमित्र/बक्सर: कवलदह पोखरा स्टेशन रोड, बक्सर में बक्सर जिला के पंचायती राज, आरटीपीएस, बिजली, लोक शिकायत निवारण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति, मनरेगा, स्वास्थ्य, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आईसीडीएस, खनन, भवन निर्माण एवं अन्य विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों की बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे से आहूत की गई. बैठक में कार्यपालक सहायकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई. तथा नए जिला कार्यकारिणी के समिति के सदस्यों का चयन किया गया.

अध्यक्ष के पद पर दीनानाथ सिंह, सचिव पद पर सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर रविशंकर तथा मीडिया प्रभारी के पद पर राकेश कुमार का चयन किया गया. इसके अतिरिक्त 5 जिला उपाध्यक्ष, 11 प्रखंड प्रभारी, 2 अनुमंडल तथा एक समाहरणालय प्रभारी का चयन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक सहायकों हेतु एक आपदा कोष बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही माह फरवरी 2020 में संभावित हड़ताल तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों के मानदेय राशि में विभिनता के संबंध में चर्चा की गई. तथा सरकार से सभी कार्यपालक सहायकों के मानदेय के रूप में दिए जाने वाली राशि में एकरूपता लाने के संबंध में आदेश दिए जाने हेतु अनुरोध करने का निर्णय लिया गया. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आवंटन राशि उपलब्ध होने के बाद भी ससमय मानदेय नहीं दिया जाता है

इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय एवं अपने नियंत्रित भाग को सूचित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित रहने वाले कार्यपालक सहायक सच्चिदानंद, राजेश कुमार चौबे, विजय कुमार, अक्षय कुमार, अमित कुमार, गंगा सागर, कृष्णा कुमार, लाल बचन भारती, बादशाह अंसारी, कमलेश कुमार, सैफ अहमद, इबरार एवं अन्य विभागों के सैकड़ों कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे.





Comment here