जनमित्र/बक्सर: – पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार बराफात जिले भर में परंपरागत तरीके से मनाया गया।

इस अवसर पर विभिन्न कमेटियों द्वारा शहर में निकाली गई शहर के विभिन्न मस्जिदों व मदरसों में कुरान खानी का विशेष आयोजन किया गया। मजहबी घरों में फातेहा कराया गया। तत्पश्चात, नगर के बड़ी मस्जिद से जुलूस-ए-मुहम्मदी के माध्यम से पैगंबर साहब के संदेशों को अमल में लाने का पैगाम दिया गया। इस दरम्यान विभिन्न टोलों से निकला जुलूस किला मैदान समीप स्थित दरिया शहीद बाबा के मजार पर पहुंचा
वही दूसरी ओर युवा शक्ति सेवा संस्थान एवं मदनी कमेटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत जिले में सबसे अधिक रक्तदान करने वाले सरवर हसन और बुलबुल के द्वारा किया गया उसके बाद अतीक अहमद मोहम्मद साबिर अयान खान तय्यब अख्तर सद्दाम खान गौरव राय रोहन सिंह अनूप गुप्ता प्रशांत गुप्ता सुधांशु गुप्ता सोनू वर्मा मोहम्मद राजा आजाद अंसारी इम्तियाज अंसारी अफजल राइन वसीम अंसारी सरवर हुसैन फैजान राइन सहित कुल 36 युवाओं ने रक्तदान किया

इस मौके पर उपस्थित राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान संप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के लिए हमेशा से मिसाल रहा है जिसे सत्ता की लालच में बिगाड़ने की कोशिश भी होती रही है लेकिन समाज में जब तक ऐसे युवा रहेंगे तब तक आपसी दूरियां कम करने की लगातार कोशिश होती रहेगी उम्मीद है एक दिन यह कोशिश भी रंग लाएगी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर राजद नेता सुधाकर सिंह नगर थाना प्रभारी राहुल कुमार उप चेयरमैन बबन सिंह रेड क्रॉस चेयरमैन डॉक्टर ए के सिंह वार्ड पार्षद अनूप वर्मा एचडीएफसी बैंक के प्रकाश युवा शक्ति के रामजी सिंह एवं शराफत हुसैन मौजूद रहे


Comment here