शिक्षास्थानीय

विपरीत परिस्थितियों में भी लाए बेहतर परिणाम…

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः मैट्रिक का रिजल्ट आ गया है. बहुत सारे लोगों ने बहुत अच्छा किया है लेकिन हम आज वैसे लोगों की बात करेंगे जिन लोगों ने काफी समस्याओं के बावजूद भी परीक्षा में बेहतर परिणाम लाए हैं. जिसमें से छात्रा हैप्पी कुमारी जिसके पिता इस दुनिया में नहीं है जो रोहतास की रहने वाली है और बक्सर के पांडेपट्टी में अपने दीदी के यहां रह कर पढ़ाई करती है. हैप्पी ने दिन रात मेहनत कर 86% अंक प्राप्त किया है.

एक समय उसे लगा वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाएगी परंतु उसने धैर्य नहीं छोड़ा और हिम्मत से मेहनत करती रही जिसका परिणाम आज सामने है.

वहीं छात्र निर्भय निशांत जो कि धनसोई के रहने वाले हैं ने 84% अंक प्राप्त किया है. निर्भय के पिता मजदूरी का काम करते हैं. घर में आर्थिक तंगी होने की वजह से निर्भय को

काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा परंतु उसने हौसला नहीं हारी और काफी मेहनत करके यह दिखा दिया कि अगर आपके अंदर हिम्मत है तो आप कुछ भी पा सकते हैं. इन दोनों की कहानी हमें यही सीख देती है कि विपरीत परिस्थिति में भी अगर इंसान कोशिश करें तो कुछ भी कर सकता है. इन दोनों के शिक्षक टी के सर कहते है कि दोनों काफी मेहनती है. हालात खराब होने के बावजूद भी इन लोगों ने उसका असर अपनी पढ़ाई पर नहीं होने दिया.

Comment here