अपराधग्राउंड रिपोर्ट

चोरों का आतंक चुरा ले गए बच्चो का निवाला

Spread the love

घोर कलयुग विद्यालय में हुई चोरी, बच्चों का निवाला ले गए चोर. चौसा के बालिका मध्य विद्यालय में हुई चोरी, चावल और दाल चुरा कर ले गए चोर. कानोकान किसी को नही हुई खबर.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम ही नही ले रहा है. अब तक महंगे बाइक, सोने के गहने रुपये पर हाथ साफ करने वाले चोर, अब स्कूली बच्चों के चावल दाल ही चुरा कर ले गए. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा बालिका मध्य विद्यालय की है. जंहा चोरों ने मध्याह्न भोजन की सामग्री चोरी कर ली है. घटना की जानकारी सुरक्षा प्रहरी के द्वारा पुलिस को दी गई है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर चोरों को पकड़ने में लगी हुई है.

दो क्विंटल दाल तीन क्विंटल चावल ले गए चोर:

मामले की जानकारी देते हुए अधिवक्ता अश्विनी कुमार वर्मा एवं वार्ड पार्षद दिनेश कुमार ने बताया कि, चौसा के बालिका मध्य विद्यालय में सोमवार की शाम को जब सुरक्षा प्रहरी विद्यालय में पहुँचा तो मुख्य द्वार का ताला खुला हुआ था. जांच करने पर यह पाया गया कि विद्यालय से ताला काटकर चोरों के द्वारा दो क्विंटल दाल, तीन क्विंटल चावल एवं अन्य सामग्री की चोरी कर ली गई है. इस बात की सूचना मिलते ही विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए तथा मुफस्सिल थाने की पुलिस को इस बात की जानकारी दी.

क्या कहते है स्थानीय लोग:

स्थानीय लोगो ने बताया कि विद्यालय में चोरी की यह पहली घटना है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नशेड़ियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. क्योंकि इलाके में हेरोइन और गांजा पीने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है, और उनके द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. अब तो बच्चो के निवाले पर भी चोर डाका डालने लगे है

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष:

विद्यालय में चोरी होने की सूचना मिली है, मामले में फिलहाल कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. जैसे ही आवेदन प्राप्त होता है कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के ही बोक्सा गांव में सुनील राय के यंहा हुए लाखो रुपये की गहने एवं अन्य सामानों की चोरी में पुलिस का दोनों हाथ खाली है. जबकि पीड़ित परिवार को डीआईजी से लेकर वर्तमान एसपी मनीष कुमार से भी कई बार मामले की जल्द उद्भेदन करने का आश्वासन मिला. लेकिन आज तक पुलिस हावा में ही तीर चला रही है.

Comment here