वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में भूमि प्राप्ति अभियान के संचालन हेतु समिति गठित
द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
आरा:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए भूमि प्राप्ति अभियान की हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का भव्य आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में कुंवर सिंह प्रतिमा के समक्ष होगा. इस आयोजन में शाहाबाद के सभी जनप्रतिनिधियों के अलावे लोक कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों, विभिन्न नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा. इस आयोजन की सफलता तथा अपनी मांगों के समर्थन में जन जागरण के लिए अभियान इसी हफ्ते शुरु किया जा रहा है.


आज संपन्न हुई बैठक में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भूमि प्राप्ति अभियान के संचालन के लिए समिति का भी गठन किया गया.संरक्षक मंडल में सीनेट सदस्यों प्रो बलिराज ठाकुर, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ संतोष तिवारी के अलावे हिंदी भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पाण्डेय, रंगकर्मी अशोक मानव एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ जीतेन्द्र शुक्ला को शामिल किया गया.वही कोषाध्यक्ष एवं हस्ताक्षर अभियान का प्रभार विजय मेहता, सोशल मीडिया – जनसम्पर्क प्रभारी निलाम्बुज सिंह, प्रचार प्रसार प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, मीडिया संयोजक रवि प्रकाश सूरज के नामों पर सहमति जताई गयी. शाहाबाद के हर जिले में अभियान की सफलता के लिए भोजपुर का जिला संयोजक सूरज सिंह परमार, बक्सर के लिए राजेश कुमार, रोहतास के लिए अमरजीत कुमार सिंह, कैमूर के लिए सोहित सिन्हा को बनाया गया.सभी जिलों के महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों को अभियान से जोड़ने लिए डॉ विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्पर्क कार्यक्रम में तेज़ी लायी जाएगी. अभियान के सदस्य डॉ रवि शंकर सिंह ने बताया कि विजयोत्सव के अवसर पर आकर्षक पेंटिंग लगायी जाएगी और लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाने की योजना बनी है.



Comment here