स्थानीय

याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह

Spread the love

द जनमित्र | शशि

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बिहार के सपूत वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर (वीर कुंवर सिंह चौक, बक्सर) सर्व समाज के लोगों ने पुष्पांजलि किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त कर उन्हें याद किया। वीर कुंवर सिंह ने अपने नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का आयोजन किया था। उनकी रणनीति और सैन्य कौशल ने अंग्रेजों को कई बार पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।
भाजपा की तरफ यह कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजवंश सिंह,कामलेशवर सिंह, प्रदीप दुबे, सतीश त्रिपाठी,शिव बिहारी पाण्डेय, राजाराम पांडेय, धनंजय राय, अनिल पाण्डेय,संत सिंह,मनोज पाण्डेय, राजेश सिन्हा,बंटी शाही, जनार्दन राय, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह,नवीन राय, अमरेन्द्र पाण्डेय, तेज प्रताप छोटे,श्री मननारायण तिवारी, पूनम रविदास, पुष्पांजलि देवी, संध्या पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, सुनील राम तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
जिला कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
इधर, कांग्रेस ने भी जिला मुख्यालय में विजय दिवस के अवसर पर उन्हें याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने अपने संबोधन में कहा, “इस महान योद्धा के विजय उत्सव पर हम उनकी शिक्षा और कार्यों को आत्मसात कर विजय का संकल्प लेते हैं।” बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा ने भावुक होकर कहा, “शाहाबाद की मिट्टी की खुशबू आज भी वीर कुंवर सिंह की वीरता की गवाही देती है। उन्हें याद कर हम अपने पूर्वजों के प्रति गर्व और सौभाग्य का अनुभव करते हैं।”
वक्ताओं में वरिष्ठ नेता डा सत्येंद्र ओझा भृगुनाथ तिवारी महिमा शंकर उपाध्याय त्रिजोगी नारायण मिश्रा श्रीमती निर्मला देवी जय राम राम संजय कुमार दुबे समीम हाशमी वीरेंद्र राम अवध बिहारी सिंह विनय कुमार सिंह भोला ओझा अजय कुमार यादव कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता संजय कुमार पांडे उर्फ मुन्ना पांडे ने किया।
पहलगाम हमले के लिए रख गया मौन

ये कार्यक्रम एक ओर वीरता की गाथा को जीवंत कर रहे थे, तो दूसरी ओर देश के वर्तमान संघर्षों की पीड़ा को भी उजागर कर रहे थे। इन श्रद्धांजलि कार्यक्रमों पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की छाया भी दिखी। लोगों के चेहरों पर शोक की लकीरें थीं। कार्यक्रम में शामिल सभी ने हमले में जान गंवाने वालों की स्मृति में मौन रखा और उनके लिए प्रार्थना की।

Comment here