स्थानीय

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का शौर्य : तथागत

Spread the love

द जनमित्र | शशि

जन सुराज के बक्सर जिला प्रभारी श्री तथागत हर्षवर्धन ने ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर भारतीय सेना को हृदय से बधाई दी और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, रणनीतिक कौशल और अटूट संकल्प को मैं नमन करता हूँ। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, आत्मसम्मान और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में छिपे आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन भारत का करारा जवाब था, जिसने सिद्ध किया कि भारत किसी भी चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। श्री हर्षवर्धन ने कहा, “कठिन परिस्थितियों में आतंक के गढ़ में घुसकर सेना ने जो पराक्रम दिखाया, वह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। हमें अपनी सेना पर गर्व है।”
उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे सैनिकों के बलिदान और समर्पण को सदैव याद रखें। “यह नया भारत है – शांति का पक्षधर, लेकिन आतंक के खिलाफ बुलंद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा है। भारतीय सेना को मेरा सलाम और देशवासियों को हार्दिक बधाई!”

Comment here