द जनमित्र | शशि
बक्सर नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मियों के मांगों को बिहार राज्य स्थानीय निकाय और भाकपा माले के नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा गया।
प्रतिनिधि मंडल में बक्सर भाकपा माले के नगर सचिव ओम प्रकाश, माले-सह-मजूदर नेता संजय शर्मा, आईसा नगर अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर के अलावा सफाई कर्मी मुकेश कुमार, शेषनाथ राम, सागर वासफोर भी मौजूद थे। इस पत्र के माध्यम से सफाईकर्मियों के समस्या के निदान की तरफ़ ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की गई है।




कुल आठ मांगो को रखते हुए एक पत्र सौंपा गया है जिसमें समान काम के बदले समान मजदूरी, मासिक भुगतान में हो रही अनियमितता पर रोक, पीएफ की सुविधा बहाल किए जाने जैसी मांगों को उठाया गया है।
इसके अलावा लगातार बढ़ती महँगाई के बीच दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर न्यूनतम 600 रूपए प्रतिदिन करने पर भी जोर दिया गया है।
अब देखना है कि नगर परिषद् इन माँगों पर आगे क्या कार्रवाई करता है।

Comment here