द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बीते शनिवार को बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के परियोजना कार्यालय ,चौसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एनटीपीएल के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने की. मीडिया से अपने संवाद में उन्होंने कहा कि हाल ही में इस परियोजना में हुई गतिविधियों एवं घटनाओं से प्रभावित गांव, क्षेत्र के किसानों तथा स्थानीय निवासियों द्वारा परियोजना को अपना समर्थन एवं सहायता देना चाहिए. साथ ही वाटर कोरीडोर और रेलवे कोरीडोर के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. पीड़ित पक्षों को एसटीपीएल से पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन भी दिया.


उन्होंने बताया कि लारा कोर्ट में जितना भी खर्च आएगा उसे एसजेवीएन वहन करेगी साथ ही साथ किसानों को कोर्ट तक आने जाने तथा अपने अनुसार वकील रखने पर भी एसजेवीएन ही खर्च उठायेगी कोर्ट से जो भी फैसला आएगा उसको एक हफ्ते के अंदर उस राशि को दे दी जाएगी. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को समझना चाहिए कि अपने प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूती मिले ताकि कोई विकास का काम अवरूद्ध ना हो पाए. उन्होंने यह भी कहा कि एसटीपीएल के सभी भूधारको के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के साथ भूमि के मुआवजे के मामले में भी तेजी लाने हेतु स्वयं प्रयासरत हैं. प्रदूषण के सवाल पर उन्होंने बताया कि 275 मीटर की चिमनी है. किसी तरह का प्रदूषण नहीं होगा एवं काला धुंवा भी दिखाई नहीं देगा क्योंकि नए टेक्नोलॉजी के साथ यहां काम हो रहा है. यह प्लांट देश का एक लेटेस्ट प्लांट होगा. वही सीएसआर फंड को लेकर श्री कुमार द्वारा बताया गया कि जनता या क्षेत्र के फंड से कोई पैसा शासन प्रशासन के काम पर खर्च नहीं किया जाता है. ऐसा चाहकर भी नहीं किया जा सकता है अगर इस तरह की आवश्यकता भी होती है तो इसके लिए कंपनी से हम लोग अलग से भी राशि ले सकते हैं ऐसा प्रावधान है.


Comment here