द जनमित्र। विमल यादव।9431092766
बक्सर: जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी बलिहार रोड में स्थित राजेन्द्र मैरेज हॉल में लंबे समय से चल रहे देह व्यपार के धंधे का पुलिस ने उद्भेदन किया है. जिले के प्रभारी एसपी दीपक बरनवाल के निर्देश पर एएसपी श्री राज के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में एक महिला पुरुष के साथ ही मैरेज हॉल के संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मैरेज हॉल की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है.


द जनमित्र के हाथ लगा होटल में शराब पीने से लेकर लड़कियो को परोसने तक का वीडियो जिसमे ग्राहक को हर तरह से संतुष्ट करने के लिए 3 हजार की डिमांड की जा रही है. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैरेज हॉल में छापेमारी करने गई टीम ने स्थानीय थाने को भनक तक नही लगने दिया. पूरी करवाई के बाद सभी को थाने का हवाले किया गया है. आधिकारिक सूत्रों की माने तो इस पूरे मामले में स्थानीय थाने की भूमिका की भी जांच होगी कि वीडियो में जिस सिपाही जी का नाम लिया जा रहा है वह कौन है. द जनमित्र के हाथ जो वीडियो लगा है उसमें दिल्ली, पटना, आरा समेत अन्य बड़े शहरों की देह व्यपार में शामिल लड़कियो से ज्यादा सुख देने का दावा किया जा रहा है. मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी श्री राज ने बताया कि आपत्तिजनक हालत में एक महिला पुरुष समेत दरवाजे पर पहरेदारी कर रहे मैरेज हॉल के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है. कुछ लोग भागने में सफल रहे है. जांच के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुआ है. मैरेज हॉल को शील करने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा जा रहा है. यह पूरी करवाई पुलिस कप्तान के निर्देश पर की गई है.


बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड की कई होटलों में छापामारी कर पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था जिसके बाद यह दूसरी करवाई डुमरांव अनुमंडल में की गई है जिसके कारण होटल संचालकों एवं मैरिज हॉल कर्मियो में खलबली मच गई है.

Comment here