स्थानीय

धूमधाम से मना खरवार जनजाति का सरहुल पर्व

Spread the love

द जनमित्र | सरिता

चौसा में खरवार जनजाति के लोगो द्वारा आदिवासी बहरवार पुजा समिति के अध्यक्ष वीर बिहारी खरवार के नेतृत्व में हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी “सरहुल पुजा ” धूम धाम से किया गया. इस दौरान आदिवासी परंपराएँ के तहत ललन खरवार द्वारा पुजा अर्चना भी कराया गया.

पुजा में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र प्रसाद खरवार, एनडीओ पीडब्ल्यूडी सेवा निवृत्त ने कहा की यह हम सभी आदिवासीयो का महापर्व है ,इस पुजा को आदिवासी समुदाय के सभी जाति के लोगो को धूम धाम से मनाना चाहिए और सभी आदिवासी समुदाय के जाति के लोगो को अपने संस्कृती को बचा कर रखने की आवश्यकता है. राजू खरवार, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की यह पुजा हम आदिवासियों के लिए महत्वपूर्ण है यह पुजा प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए किया जाता है,पुजा अर्चना के बाद एक सखुआ का पेड़ लगाया गया और प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पेड़ लगाने का सभी लोगो से अपील किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सरल खरवार, त्रिलोकीनाथ खरवार, बड़क खरवार, रामा खरवार, नरसिंह खरवार, गोपीस खरवार, रामचंद्र खरवार, कृष्णा खरवार, भरत खरवार, कपीत खरवार, भुवाली खरवार, विकास खरवार, बाल्मीकी खरवार, प्रकाश खरवार, आकाश खरवार सहित दर्जनों सदस्य शामिल रहे.

Comment here