द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: बीते गुरुवार को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ दानापुर प्रकाश कुमार पंडा के निर्देशन पर निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बक्सर के अधिकारी एवं जवानों द्वारा छठ पूजा त्यौहार के मद्येनजर गठित टीम के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान गाड़ी संख्या 12948 से यात्री के सामानों की चोरी करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया. वह जब बैग चोरी करके ले जा रहा था तभी आरपीएफ की नजर उस पर पड़ी और उसे प्लेटफॉर्म संख्या 02 से गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के दौरान बैग में एक आधार कार्ड दूसरे व्यक्ति के नाम का एक ब्लूटूथ एक मोबाइल चार्जर 450 रुपया नगद एवं पुराने इस्तेमाल किए गए कपड़े पाए गए .
पकड़े गए व्यक्ति को लिखित शिकायत पत्र के साथ जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया जहां मामला पंजीकृत कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपेंद्र गोंड जो बक्सर का रहने वाला है पहले भी इसका आपराधिक इतिहास रहा है जो यात्री सामान की चोरी में जेल भी जा चुका है. त्यौहार के मौके बक्सर आरपीएफ के द्वारा लगातार पैनी नजर रखी जा रही है. चोर को पकड़ने में उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी, प्रधान आरक्षी अजय प्रताप सिंह, आरक्षी बिंदेश्वर कुमार आदि शामिल रहे.

Comment here