ग्राउंड रिपोर्ट

मनचले ने लगाया रंग, युवती ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी.

Spread the love

सरिता कुमारी | द जनमित्र

रोहतास: डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन मोहल्ला मे मायके में रह रही 30 वर्षीय विवाहित महिला ने होली के दिन पंखे से लटक कर फांसी लगा ली. महिला होली के दिन घर के बगल में एक दुकान पर कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी, और लौटते समय वह काफी गुस्से में थी. परिजनों से रो-रोकर आत्महत्या करने की बात कह रही थी. उसे परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी समझाया. लेकिन कुछ समय बाद ही उसने पंखे से अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. सरकारे चाहे केंद्र की हो या राज्य की दोनों यह दावा करती है हम महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं महिलाओं के लिए सही वातावरण बना रहे हैं लेकिन उनके दावे कितने सच है उसका

उदाहरण इस घटना से आप समझ सकते हैं कि महिलाएं कितनी सुरक्षित है. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को फांसी के फंदे से उतारा और पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. और वही स्थानीय लोग आक्रोशित भी है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला को पड़ोस का एक युवक राह चलते हमेशा परेशान करता था. जिसकी शिकायत महिला ने अपने परिजनों से की थी. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मकराई निवासी मृतका के पिता किशोर पासवान ने बताया कि उनकी चार लड़कियां एवं दो लड़कों में तीसरे नंबर पर निक्की थी. दो साल पहले निक्की का विवाह मदनपुर

थाना क्षेत्र के पंचरतन में पप्पू पासवान के साथ हुआ था. निक्की की छोटी बहन शालू कुमारी ने बताया कि निक्की बगल की दुकान से घरेलू सामान लेने गई थी, जहां अर्जुन राम द्वारा जबरदस्ती रंग लगाया गया. जिसके बाद वह काफी गुस्से में थी, और घर आने के बाद रो-रोकर जान देने की बात कह रही थी. परिजनों और पड़ोसियों के द्वारा उसे समझाकर शांत कराया गया था. लेकिन कुछ देर बाद ही निक्की ने फांसी लगा ली. शालू का कहना यह भी है कि मोहल्ले के ही जोखन राम के पुत्र अर्जुन राम द्वारा मृतिका के ससुराल फोन कर उसके बारे में गलत बात बोल कर भड़काया जाता था. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और लोगों में काफी आक्रोश है.

सभी लोग पुलिस से युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली निक्की देवी का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. और मृतिका के पिता के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Comment here