घटना

झोपड़ी में आग लगने से संपत्ति का नुकसान, दो किशोर झुलसे

Spread the love

जनमित्र न्यूज । बक्सर

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के खतिबा गांव में एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। वही किसान परिवार की संपत्ति भी जलकर राख हो गई। आग को भयावह होते देख ग्रामीणों ने दमकल केंद्र को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है। जब यह घटना हुई उस समय झोपड़ी में एक बाइक, अनाज के अलावा मवेशी भी बंधी थी। इसे बचाने के प्रयत्न में परिवार के दो बेटे अंकित कुमार (15) व राज (16वर्ष) झुलस गए। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर सनहा दर्ज किया है।

Comment here