स्थानीय

फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन हुआ

Spread the love

द जनमित्र | शशि

बक्सर के प्रखंड कार्यालय के पास आशीर्वाद मैरेज हॉल में बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन (बीपीए) बक्सर के बैनर तले शनिवार को बेसिक फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर नगर परिषद सभापति कमरुन निशा और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थायी सशक्त समिति के सदस्य बबन सिंह मौजूद रहे। साथ ही पटना से बीपीए के महासचिव गणेश, जोनल अधिकारी रोहित खत्री, शाखा अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास, सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ, आरा जिला अध्यक्ष जयंत कुमार ओझा, उपाध्यक्ष चंदन कुमार, उपसचिव पंकज कुमार, अशरफ आलम, कोषाध्यक्ष प्रदीप रंजन, मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा, पूर्वांचल अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह और बलिया अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने शिरकत की। कार्यशाला की अध्यक्षता बीपीए बक्सर अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव (संटू) ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ फोटोग्राफर और जदयू नेता जितेंद्र कुमार सिंह ने किया।

कार्यशाला में फोटोग्राफरों को बेहतरीन तस्वीरें खींचने के गुर सिखाए गए। शटर स्पीड, एपर्चर और आईएसओ की बारीकियां समझाई गईं। पैनासोनिक के विशेषज्ञों ने प्रैक्टिकल टिप्स दिए, जिन्हें फोटोग्राफरों ने आजमाया और अपनी गलतियों को सुधारा। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की नई तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला का मकसद था फोटोग्राफरों को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराना, ताकि वे अपने काम को और बेहतर बना सकें। खास तौर पर यह बताया गया कि शानदार एल्बम कैसे तैयार किया जाए। पहले और अब के फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी में आए बदलावों को रेखांकित करते हुए भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करने की बात कही गई।

बीपीए बक्सर अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि फोटोग्राफरों के हित और अधिकारों के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यशाला के बाद संगठन को मजबूत करने और नए सदस्य जोड़ने पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, सचिन, चंदन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अमृत, सरोज, दुर्गेश, उपसचिव निसार अहमद, राकेश कुमार श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी आलोक कुमार सहित जिले भर से बीपीए के सदस्य मौजूद रहे।

Comment here