ग्राउंड रिपोर्ट

एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना में कराया गया चौकीदारों का परेड

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र थाने में रविवार को थाने के सभी चौकीदारों का परेड कराया गया. वही मौजूद रहे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार ने कई आवश्यक निर्देश भी दिए. ग्रामीण क्षेत्रों में किसी तरह की सूचना हो तो थाने को तुरंत सूचित करें. अपने क्षेत्र में शराब की तस्करी अपराधी गतिविधि जमीनी विवाद जैसी कोई भी जानकारी हो तो सूचना देने में देर ना करें.

गांव की गैर कानूनी कार्यों की जानकारी लेने में आप लोगों को आसानी से मिल सकती है. वहीं थानाध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि बक्सर के प्रभारी एसपी दीपक बरनवाल के निर्देश पर थानों पर चौकीदारों के परेड का आयोजन किया गया था.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगभग सभी चौकीदार इस परेड में शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों के द्वारा चौकीदारों को कई दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि शराब एवं शराब तस्करी को रोकने में आप लोगों की भूमिका अहम होगी. क्योंकि गांव स्तर पर हर जानकारी आप लोगों के पास होती है इसलिए आप सभी लोग सक्रिय हो जाइए एवं अपने क्षेत्रों में शराब तस्करी की जानकारी प्राप्त कर छापेमारी करा कर गिरफ्तारी करावे तभी शराबी एवं शराब तस्करों पर लगाम लगाया जा सकता है.

गौरतलब हो कि आज भी गांव में एवं घर-घर तक शराब मिल रही है. लुक छिप कर शराब की तस्करी आज भी हो रही है और लोग इसका इस्तेमाल आसानी से कर पा रहे हैं. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सभी चौकीदारों को निर्देश देते हुए कहा कि शराब तस्करों के अलावा फरारी अपराधियों की भी सूचना दी जाय ताकी उनकी भी गिरफ्तारी समय से हो सके.

Comment here