ग्राउंड रिपोर्ट

जदयू के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: शनिवार को बक्सर जिला जनता दल यू० द्वारा प्रदेश के नेताओं आदेशानुसार, बक्सर जिला जनता दल यू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में, सैकड़ों की संख्या में ,भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. बक्सर जनता दल यू० कार्यालय से कैलेक्टरीयट रोड से चलकर ,मॉडल टाउन थाना, कुंवर सिंह चौक पर, पुतला दहन किया गया. पुतला दहन का कार्यक्रम पिछड़ा एवं अति पिछड़ा की छात्रवृत्ति को समाप्त करने के विरोध में यह कार्यक्रम किया गया. जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा शिक्षा में पिछड़ा, अति पिछड़ा के छात्रवृत्ति को समाप्त कर बहुत ही घिनौना एवं छात्रों के साथ खिलवाड़ किया गया है.

 

नरेंद्र मोदी ने देश को सपना दिखाया था कि सबका साथ सबका विकास लेकिन देश में महंगाई एवं बेरोजगारी की मार ने देश को तबाह कर दिया है. हमारे प्रधानमंत्री जी की यही मंशा है कि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को ही समाप्त करने के नीति पर काम कर रही है. इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ नेता मोहन चौधरी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पंकज मानसिंहका ,सुरेंद्र कुशवाहा, रवि राज ,धर्मेंद्र ठाकुर, राजेश कुशवाहा, राघवेंद्र उज्जैन ,निर्मल पासवान ,जितेंद्र सिंह ,भोला यादव, बबलू सिंह, विनोद राय, संतोष चौधरी, राधेश्याम यादव, विश्वनाथ पासवान ,अजय लोधी, नथुनी खरवाल, बृजेश यादव, सुरेश चौहान, शिव प्रसाद कुशवाहा, श्याम जी वर्मा ,अनिरुद्ध तिवारी, आजाद सिंह राठौर, नदजी चौधरी, उत्तम तिवारी, मंटू उपाध्याय, राम भजन सिंह मुखिया, मोहम्मद मुस्तफा, शैलेश कुमार पासी ,चंदेश्वर चंद्रवंशी, उपेंद्र रजक, संजय सिंह, निर्मल कुशवाहा, उपेंद्र शाहाबादी, उपेंद्र राम, कृपा शंकर चौधरी, निर्मल चौधरी, चंदन पटेल ,बबलू पांडे, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Comment here